UP NEET PG Counselling 2025: यूपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन, 26 नवंबर को सीट आवंटन

Saurabh Pandey | November 17, 2025 | 05:52 PM IST | 1 min read

सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जारी है। केवल वे अभ्यर्थी ही चॉइस फिलिंग के लिए पात्र होंगे जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है और आवश्यक सुरक्षा राशि जमा कर दी है।

NEET PG All India & State College Predictor

Know your admission chances for MD/MS/Diploma in All India Quota & State Level Counselings

Predict Now
चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया 18 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक सक्रिय रहेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी) ने यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग 24 नवंबर, 2025 को समाप्त होगी।

Latest: NEET PG Previous Year Sample/Question Papers. Free Download

Don't Miss: Quick Guide to NEET PG 2023 Exam, Admission, Seats, Fees and more. Download EBook

Recommended: Use NEET PG College Predictor to check previous year MD/MS/DNB courses cut off for All India and State level seats Use Now

जिन उम्मीदवारों ने पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन जमा कर दिए हैं, वे दी गई समय सीमा तक चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

चॉइस लॉकिंग प्रक्रिया 18 नवंबर को शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक सक्रिय रहेगी। छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस समयावधि में उनकी चॉइस लॉक हो जाएं, क्योंकि इसके बाद कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

UP NEET PG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट

यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड के सीट आवंटन परिणाम 26 नवंबर, 2025 को घोषित किए जाएंगे। छात्र 27 से 29 नवंबर और 1 से 5 दिसंबर, 2025 तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं।

Also read Haryana NEET PG Counselling 2025: हरियाणा नीट पीजी राउंड 1 आवेदन डेट 23 नवंबर तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी

UP NEET PG Counselling 2025: संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल

विवरण तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण करने की तिथि 6 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक
पंजीकरण शुल्क एवं सिक्योरिटी मनी जमा करने की तिथि 6 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक
मेरिट सूची घोषित करने की तिथि 14 नवंबर 2025
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की तिथि 15 नवंबर से 24 नवंबर 2025 सुबह 11 बजे तक
सीट आवंटन परिणाम घोषित करने की तिथि 26 नवंबर 2025
सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि 27 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक तथा 1 दिसंबर से 5 दिसंबर 2025 तक


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]