UP NEET PG 2024 Counselling: यूपी नीट पीजी स्पेशल राउंड चॉइस फिलिंग शुरू, सीट आवंटन, काउंसलिंग शेड्यूल

Saurabh Pandey | March 13, 2025 | 12:15 PM IST | 2 mins read

यूपी नीट पीजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 17 मार्च, सुबह 10 बजे तक है। यूपी नीट पीजी 2024 स्पेशल राउंड चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

NEET PG 2026 Rank Predictor

Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.

Try Now
यूपी नीट पीजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 17 मार्च, सुबह 10 बजे तक है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर यानी यूपी नीट पीजी 2024 के लिए स्पेशल राउंड की काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यूपी नीट पीजी 2024 के लिए विशेष राउंड चॉइस फिलिंग शुरू हो गई है।

यूपी नीट पीजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट मैट्रिक्स भी अपलोड कर दिया गया है। यूपी नीट पीजी 2024 स्पेशल काउंसलिंग राउंड रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 मार्च, सुबह 11 बजे तक थी। जिन उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है और सुरक्षा शुल्क का भुगतान कर दिया है, वे केवल यूपी नीट पीजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पात्र हैं।

UP NEET PG 2024 Counselling: स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड चॉइस फिलिंग

यूपी नीट पीजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 17 मार्च, सुबह 10 बजे तक है। यूपी नीट पीजी 2024 स्पेशल राउंड चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए यूपी नीट पीजी 2024 सीट आवंटन सीट की उपलब्धता, उम्मीदवार द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं और रैंक पर निर्भर करेगा।

UP NEET PG 2024 Counselling: स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी आवंटन रिजल्ट

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूपी नीट पीजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी आवंटन रिजल्ट 17 मार्च को घोषित किया जाएगा। यूपी नीट पीजी 2024 स्पेशल राउंड आवंटन पत्र 18 मार्च से उपलब्ध होगा। आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना नीट रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UP NEET PG 2024 Counselling: काउंसलिंग शेड्यूल

  • पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा राशि का ऑनलाइन भुगतान - 11 मार्च, 2025 सुबह 11 बजे से 12 मार्च, 2025 सुबह 11:00 बजे तक
  • ऑनलाइन विकल्प भरना - 12 मार्च, 2025 शाम 5 बजे से 17 मार्च 2025 सुबह 10बजे तक
  • सीट आवंटन रिजल्ट घोषणा तिथि - 17 मार्च 2025
  • आवंटन पत्र डाउनलोड करना और प्रवेश प्रक्रिया - 18 मार्च से 20 मार्च, 2025 तक

Also read NEET PG 2024 Counselling: नीट पीजी स्पेशल स्ट्रे राउंड पंजीकरण mcc.nic.in पर शुरू, एलिजिबिलिटी, गाइडलाइंस जानें

UP NEET PG 2024 Counselling: सीट मैट्रिक्स जारी

यूपी नीट पीजी 2024 स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट मैट्रिक्स आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर पहले ही जारी किया जा चुका है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]