UP Madrasa School News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मदरसा शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य
Santosh Kumar | November 20, 2025 | 02:40 PM IST | 1 min read
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिले में ‘‘गैर-कानूनी मदरसों’’ की पहचान करने के प्रयास जारी है।
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला प्रशासन ने सभी मदरसा शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक सिस्टम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया है, अधिकारियों ने गुरुवार (20 नवंबर) को यह जानकारी दी।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि यह कदम उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार उठाया गया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब से मदरसा शिक्षकों का वेतन उनके बायोमेट्रिक उपस्थिति रिकॉर्ड के आधार पर दिया जाएगा।’’
जिलाधिकारी ने सवाल के जवाब में कहा कि जिले में ‘‘गैर-कानूनी मदरसों’’ की पहचान करने के प्रयास जारी है। जागरण में छपे लेख के अनुसार, यूपी मदरसा एजुकेशन काउंसिल ने डिस्ट्रिक्ट माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफिसर को लेटर भेजा है।
इसमें सभी मदरसों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस लागू करना जरूरी कर दिया गया है। मैनेजमेंट द्वारा जारी अटेंडेंस सर्टिफिकेट को वेरिफाई करने के बाद ही सैलरी जारी की जाएगी। अटेंडेंस में कोई भी गड़बड़ी मिलने पर एक्शन लिया जाएगा।
डिस्ट्रिक्ट माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफिसर रामदत्त प्रजापति ने बताया कि इसका मकसद एब्सेंट पर अंकुश लगाना, नकल रोकना और पढ़ाई की क्वालिटी सुधारना है। इसके अलावा, काम करने वाले टीचरों को अटेंडेंस के आधार पर पेमेंट किया जाएगा।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल