UP Madarsa Board Result 2024: यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी, madarsaboard.upsdc.gov.in से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | May 30, 2024 | 10:26 AM IST | 1 min read
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 कामिल और फाजिल परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले शीर्ष 10 छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से आज यानी 30 मई को मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के लिए यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी किया जाएगा। यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्र अपना रिजल्ट मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल शाखाओं के लिए एक ही दिन जारी किया जाता है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल शाखाओं के लिए एक ही दिन जारी किया गया है। यूपी मदरसा बोर्ड मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 कामिल और फाजिल परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले शीर्ष 10 छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 1 लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
जिन छात्रों ने माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं, विशेषकर गणित और विज्ञान में शीर्ष तीन रैंक हासिल की, उन्हें 51,000 रुपये, एक टैबलेट और एक प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
UP Madarsa Board Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले यूपी मदरसा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।
- अब‘एग्जाम रिजल्ट’ विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘वार्षिक परीक्षा रिजल्ट 2024’विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आप अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब अपना रिजल्ट चेक करें और इसे सेव करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई