UP Homeguard Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 42,000 पदों पर होगी भर्ती, सीएम योगी ने दिए निर्देश
Abhay Pratap Singh | June 23, 2024 | 05:26 PM IST | 2 mins read
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा मित्रों का प्रशिक्षण कराकर उन्हें भी होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में सेवा देने के लिए तैयार किया जाए।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में होमगार्ड के 42,000 पदों पर भर्ती करने का निर्देश दिया है। यूपी होमगार्ड भर्ती 2024 के माध्यम से प्रदेश में दो चरणों में 21-21 हजार पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। यूपी होमगार्ड विभाग भर्ती के लिए जल्द अधिसूचना जारी कर सकता है।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड के जवानों को आपदा मित्र के रूप में तैयार करने के लिए नियमावली बनाने का भी निर्देश दिया है। सीएम ने कहा कि आपदा मित्रों का प्रशिक्षण कराकर उन्हें होमगार्ड स्वयंसेवक के रूप में तैयार किया जाए। साथ ही, होमगार्ड जवानों की साप्ताहिक ड्रिल कराने का भी निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि इस समय प्रदेश में 76,000 से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। इनमें से लगभग 75 हजार होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात हैं। वर्तमान में प्रत्येक वर्ष करीब चार हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जिसके अनुसार, साल 2033 तक 42 हजार से अधिक होमगार्ड रिटायर्ड हो जाएंगे।
कारागार व होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि, “राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक कर होमगार्ड जवानों को आपदा मित्र के रूप में तैयार करने के लिए नियमावली तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण के बाद यूपी होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।”
आधिकारिक घोषणा के बाद इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएचजी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। यूपी होमगार्ड भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) पास होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड रिक्रूटमेंट 2024 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित होती है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट भी दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को UPHG की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र