UP Home Guard DV Schedule 2026: यूपी होमगार्ड डीवी/ पीएसटी शेड्यूल जारी, प्रवेश पत्र 6 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 4, 2026 | 09:27 AM IST | 2 mins read
यूपी होमगार्ड डीवी 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 के तहत दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षा (DV/ PST) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपी पुलिस होमगार्ड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन 13 जुलाई से 6 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा।
यूपी होमगार्ड डीवी 2026 एडमिट कार्ड 6 जुलाई को डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे कैंडिडेट आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र में निर्धारित तिथि व समय, परीक्षा स्थल और निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यदि कोई उम्मीदवार अपनी शारीरिक मानक परीक्षा से संतुष्ट न हो, तो परीक्षण के बाद उसी दिन अपील कर सकता है। दस्तावेज सत्यापन एवं फिजिकल टेस्ट का परिणाम भी उसी दिन अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाएगा।”
UP Homeguard Document Verification Schedule 2026: डीवी/ पीएसटी शेड्यूल
नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन और फिजिकल टेस्ट शेड्यूल जांच सकते हैं:
| विवरण | निर्धारित तिथि |
|---|---|
| दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण | 13 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक |
| डीवी/ पीएसटी के रिजर्व-डे के लिए निर्धारित तिथि | 7 अगस्त 2026 |
यूपी होमगार्ड परीक्षा 25, 26 व 27 अप्रैल, 2026 को आयोजित की गई थी तथा परीक्षा परिणाम 28 जून को जारी किया था। यूपी होमगार्ड रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट 1,07,221 उम्मीदवार डीवी/ पीएसटी में शामिल होने के लिए पात्र हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी पुलिस विभाग में कुल 41,424 होमगार्ड के पदों को भरा जाएगा।
UP Home Guard Physical Standard Test 2026: शारीरिक मानक
नीचे उम्मीदवार पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक की जांच कर सकते हैं:
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए -
- ऊंचाई - सामान्य/ ओबीसी और एससी कैटेगरी के कैंडिडिट की न्यूनतम हाइट 168 सेटीमीटर होनी चाहिए। एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी निर्धारित है।
- सीना - सामान्य/ ओबीसी/ एससी अभ्यर्थियों का सीना बिना फुलाने पर 79 सेमी और फुलाव के साथ 84 सेमी हो। वहीं, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 77 सेमी बिना पुलाने पर और फुलाने पर 82 सेमी से कम नहीं होना चाहिए।
महिला अभ्यर्थियों के लिए -
- वजन - महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए।
- ऊंचाई - सामान्य/ ओबीसी और अनुसूचित जाति (SC) के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी निर्धारित की गई है। अनुसूचनित जनजाती (ST) की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम हाइट 147 सेमी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच