UP RO-ARO Exam 2024: यूपी आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा कथित अनियमितताओं की शासन स्तर पर जांच, आदेश जारी
Saurabh Pandey | February 24, 2024 | 03:23 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी आरओ, एआरओ भर्ती परीक्षा 2024 प्रदेश के 58 जिलों में 2387 परीक्षा केंद्रों पर 11 फरवरी को आयोजित की गई थी। अब इस परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का मामला गर्माया है।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग या यूपीपीएससी ने 11 फरवरी 2024 को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा से कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की कथित खबर सामने आ गई। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा निरस्त कराने के विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली की जांच कागजी तौर पर नहीं बल्कि शासन स्तर पर कराने का आदेश जारी किया है। अभ्यर्थी 27 फरवरी तक @secyappoint@nic.in पर अपनी शिकायत साक्ष्यों के साथ दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले पुलिस भर्ती बोर्ड भी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रहा है।
उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं और धांधली की शिकायतों एवं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की सुचिता एवं पारदर्शिता को उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि परीक्षा के संबंध में प्राप्त शिकायतों की शासन स्तर पर जांच कराई जाए।
साक्ष्यों के साथ दर्ज कराएं शिकायत
अपर मुख्य सचिव डॉ देवेश चौधरी की तरफ से कहा गया है कि सभी को सूचित किया जाता है कि इस परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा इसकी शुचिता को प्रभावित करने वाले तथ्यों को संज्ञान में लाना चाहें तो वह अपना नाम तथा पूरा पता तथा साक्ष्यों सहित कार्मिक तथा नियुक्ति विभाग की ईमेल आईडी secyappoint@nic.in पर 27 फरवरी 2024 तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा 2024 दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की गई थी। यूपीपीएससी भर्ती परीक्षा 2024 प्रदेश के 58 जिलों में 2387 परीक्षा केंद्रों पर 11 फरवरी को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]UPSSSC Medicine Recruitment 2024: यूपीएसएसएससी जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन भर्ती, 18 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
यूपीएसएसएससी ने जूनियर एनालिस्ट मेडिसिन भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पंजीकरण की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 18 अप्रैल से शुरू होगी,
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी