UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट डेट की घोषणा जल्द, जानें कब आएगा इंटर का रिजल्ट?
बोर्ड सचिव के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद टॉपरों का सत्यापन कर परिणाम अपलोड करने में 15 दिन का समय लगेगा।
Santosh Kumar | April 12, 2025 | 05:48 PM IST
UP Board Result 2025 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। बोर्ड द्वारा यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की तिथि किसी भी समय घोषित की जा सकती है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट से जुड़ी जानकारी इस लेख में है।
यूपी बोर्ड ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की। इस साल दोनों कक्षाओं के लिए करीब 54,37,233 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
UP Board Result Kab Aaega 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट 2025
बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक कॉपियों की जांच के बाद टॉपर छात्रों के वेरिफिकेशन एवं परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिनों का समय लगने वाला है। रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड ने इस साल से मार्कशीट में बार कोड जोड़ने का फैसला किया है। यूपीएमएसपी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की 3 करोड़ से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया है। इस दौरान बोर्ड ने वॉयस रिकॉर्डर से लैस सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में यह मूल्यांकन पूरा किया।
UP Board Exam Result Date 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा?
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लॉगइन डिटेल्स से इन्हें चेक कर सकेंगे। फिलहाल यूपीएमएसपी ने 2025 के नतीजों को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।
बोर्ड ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बनाए गए 261 मूल्यांकन केंद्रों पर निर्धारित तिथि से 3 दिन पहले ही मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। छात्र नीचे दी गई तालिका में यूपी बोर्ड के पिछले 5 वर्षों के रिजल्ट की तिथियां देख सकते हैं-
वर्ष | यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट |
---|---|
2024 |
20 अप्रैल 2024 |
2023 |
25 अप्रैल 2023 |
2022 |
18 जून 2022 |
2021 |
31 जुलाई 2021 |
2020 |
27 जून 2020 |
April 12, 2025 | 05:48 PM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले 5 वर्षों में यूपी बोर्ड परीक्षा में उपस्थित छात्रों की कुल संख्या
कक्षा 10वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले कुल छात्रों की संख्या -
- 2024: 27,38,399 छात्र
- 2023: 31,16,487 छात्र
- 2022: 25,25,007 छात्र
- 2021: 29,82,055 छात्र
- 2020: 27,72,656 छात्र
कक्षा 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले कुल छात्रों की संख्या -
- 2024: 25,77,997 छात्र
- 2023: 25,71,002 छात्र
- 2022: 22,37,000 छात्र
- 2021: 26,10,247 छात्र
- 2020: 25,86,000 छात्र
April 12, 2025 | 05:26 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन जांचने के चरण
- यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं।
- कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य विवरण ठीक से भरें।
- यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
April 12, 2025 | 04:49 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद क्या होगा?
- कम्पार्टमेंट परीक्षा: जो छात्र 1-2 विषयों में अनुत्तीर्ण होते हैं, वे जुलाई-अगस्त 2025 में पुनः परीक्षा दे सकते हैं।
- पुनर्मूल्यांकन: परिणाम घोषणा के 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करें (शुल्क: 500 रुपए प्रति विषय)।
- मूल अंकपत्र: परिणाम के 4-6 सप्ताह बाद स्कूल से प्राप्त करें।
April 12, 2025 | 04:05 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर
हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से छात्र किसी भी प्रश्न के लिए यूपीएमएसपी के बोर्ड अधिकारियों से जुड़ सकते हैं:
- 1800-180 -5310
- 1800-180-5312
- 1800-180-6608
- 1800-180-6607
April 12, 2025 | 03:32 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड पिछले पांच वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत
कक्षा 10वीं उत्तीर्ण प्रतिशत के लिए -
- 2024: 89.55%
- 2023: 89.78%
- 2022: 88.18%
- 2021: 99.53%
- 2020: 83.31%
कक्षा 12वीं उत्तीर्ण प्रतिशत के लिए -
- 2024: 82.60%
- 2023: 75.52%
- 2022: 85.33%
- 2021: 97.88%
- 2020: 74%
April 12, 2025 | 03:05 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम ऑनलाइन कैसे जांचे
यूपीएमएसपी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद, छात्र अपना यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम ऑनलाइन नीचे बताए गए चरणों का पालन करके देख सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर क्लिक करें।
- कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 के लिए एक लिंक होगा।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे स्कूल कोड और अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करनें और प्रिंटनिकाल लें।
April 12, 2025 | 01:59 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 में उत्तीर्ण प्रतिशत
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 10वीं में 93.40% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86.05% रहा। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 में 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के पास हुए।
April 12, 2025 | 01:26 PM IST
UP Board Result 2025 Live: पिछले वर्षों का ट्रेंड
पिछले 5 वर्षों के यूपी बोर्ड परिणाम की घोषणा तिथि जानें:
- 2024: 20 अप्रैल 2024
- 2023: 25 अप्रैल 2023
- 2022: 18 जून 2022
- 2021: 31 जुलाई 2021
- 2020: 27 जून 2020
April 12, 2025 | 01:02 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड छूटे हुए छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा उन छात्रों के लिए 7 और 8 अप्रैल 2025 को प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की गई थी, जो पहले अपनी प्रैक्टिकल परीक्षाएं देने से चूक गए थे।
April 12, 2025 | 12:40 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट
छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in के माध्यम से कक्षा 10वीं के साथ-साथ 12वीं के लिए यूपीएमएस यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा के संबंध में मिनट-दर-मिनट अपडेट की जांच कर सकते हैं।
April 12, 2025 | 12:11 PM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की कुल संख्या
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षाएं राज्य भर में 8,140 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी ।
April 12, 2025 | 11:43 AM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड परिणाम की तिथि
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परिणाम की घोषणा के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, उम्मीद जताई गई है कि यूपीएमएसपी की ओर से जल्द ही तिथि की घोषणा की जाएगी।
April 12, 2025 | 11:21 AM IST
UP Board Result 2025 Live: कक्षा 10वीं के लिए कुल अंक
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा छह विषयों के अनुसार कुल 600 अंकों की होती है, यानी प्रति विषय 100 अंक का होगा, जिसमें न्यूनतम 33% अंक वाले छात्रों को सफल माना जाएगा।
April 12, 2025 | 10:45 AM IST
UP Board Result 2025 Live: क्या यूपी बोर्ड रिजल्ट एक साथ जारी होगा?
पिछले वर्षों में यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ ही जारी किए। उम्मीद जताई गई है कि इस वर्ष भी यूपीएमएसपी द्वारा दोनों कक्षाओं का रिजल्ट (upmsp result 2025) एक साथ जारी किया जाएगा।
April 12, 2025 | 10:23 AM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब आएगा
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए 51 लाख से अधिक छात्रों को up board exam result 2025 का बेसब्री से इंतजार है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम upmsp.edu.in पर घोषित किया जाएगा।
April 12, 2025 | 09:56 AM IST
UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम कब आएगा?
यूपीएमएसपी द्वारा अप्रैल महीने के तीसरे सप्ताह में कक्षा 10, 12 के लिए यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है।
April 11, 2025 | 06:12 PM IST
UP Board Result 2025 Class 12 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब तक निकलेगा?
बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार कॉपियां जांचने के बाद टॉपर छात्रों का सत्यापन कर रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिन का समय लगेगा।
April 11, 2025 | 05:26 PM IST
UP Board Result 2025 Class 10: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे करें चेक
आधिकारिक घोषणा के बाद यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
April 11, 2025 | 05:02 PM IST
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रकाशन के लिए नोटिस जारी
यूपी बोर्ड ने कहा है कि जो भी समाचार पत्र, वेबसाइट या मोबाइल एप रिजल्ट प्रकाशित या प्रसारित करना चाहते हैं, उन्हें 15 अप्रैल 2025 तक प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के गोपनीय अनुभाग-1 से संपर्क कर रिजल्ट प्रकाशित करने से संबंधित औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
April 11, 2025 | 04:29 PM IST
UP Board Result 2025 Class 12 Live Updates: पिछले साल के आंकड़े
पिछले साल, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 में छात्रों का पास प्रतिशत 89.55% और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60% दर्ज किया गया था।
April 11, 2025 | 03:54 PM IST
UP Board Ka Result Kab Aaega: मार्कशीट में कई नए सुरक्षा फीचर
बोर्ड ने मार्कशीट में कई नए सुरक्षा फीचर जोड़े हैं, जैसे कि विशेष प्रिंटिंग और अद्वितीय सुरक्षा चिह्न। इससे नकली मार्कशीट बनाना लगभग असंभव हो जाएगा।
April 11, 2025 | 03:25 PM IST
UP Board Ka Result Kab A Raha Hai: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आ रहा है
बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक कॉपियों की जांच के बाद टॉपर छात्रों के वेरिफिकेशन एवं परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिनों का समय लगने वाला है। रिजल्ट 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है।
April 11, 2025 | 02:48 PM IST
UP Board Result 2025 Kab Aayega: हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगा नाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में पहली बार छात्र और उसके माता-पिता का नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखा होगा। इससे मार्कशीट और सर्टिफिकेट ज्यादा उपयोगी बनेंगे और आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए दस्तावेजों का मिलान करना आसान हो जाएगा।
April 11, 2025 | 02:00 PM IST
Class 10 UP Board Result Date 2025: मार्कशीट में बार कोड जोड़ने का फैसला
मिली जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड ने इस साल से मार्कशीट में बार कोड जोड़ने का फैसला किया है। यूपीएमएसपी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा।
April 11, 2025 | 01:34 PM IST
UP Board Result Date 2025: क्या यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी हो गया है?
नहीं, पिछले रुझानों के अनुसार 2024 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किया गया था, जबकि 2023 में यूपी बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था।
April 11, 2025 | 01:08 PM IST
UP Board Result 2025 Live Updates: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 जल्द
यूपी बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी होने की तारीख पर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, बोर्ड के हालिया नोटिस से यह जरूर संकेत मिलता है कि जल्द ही रिजल्ट घोषित करने की तैयारी चल रही है।
April 11, 2025 | 12:43 PM IST
UP Board Exam Result Date 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?
छात्र नीचे दी गई तालिका में यूपी बोर्ड के पिछले 5 वर्षों के रिजल्ट की तिथियां देख सकते हैं-
वर्ष | यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट |
---|---|
2024 |
20 अप्रैल 2024 |
2023 |
25 अप्रैल 2023 |
2022 |
18 जून 2022 |
2021 |
31 जुलाई 2021 |
2020 |
27 जून 2020 |
April 11, 2025 | 12:19 PM IST
UP Board Result Kab Aaega 2025: यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट रोल नंबर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) जल्द ही हाईस्कूल (कक्षा 10) का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
April 11, 2025 | 12:02 PM IST
UP Board Result 2025 Live Updates: संस्थानों को 15 अप्रैल तक पूरी करनी होंगी औपचारिकताएं
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सभी संबद्ध संस्थानों को एक अधिसूचना जारी कर 15 अप्रैल तक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए आंतरिक अंक अपलोड करने का आग्रह किया है।
April 11, 2025 | 11:39 AM IST
UP Board Result 2025 Class 12: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 मार्कशीट में बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड ने इस साल से मार्कशीट पर बार कोड जोड़ने का फैसला किया है। इस बार कोई भी व्यक्ति कोड को स्कैन करके मार्कशीट की प्रामाणिकता की जांच कर सकता है। इसके साथ ही डिजिटल सिग्नेचर को भी शामिल किया गया है।
April 11, 2025 | 11:10 AM IST
UP Board Result 2025 Kab Aaega: यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट 2025
पिछले साल की रिजल्ट तिथि पर नजर डालें तो यह 20 से 25 मार्च के बीच जारी हो सकता था, लेकिन बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
April 11, 2025 | 10:43 AM IST
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद उसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाएं
- यूपी बोर्ड 2025 रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में दिखेगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
April 11, 2025 | 10:21 AM IST
UP Board Result 2025 Class 12 Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 कब तक निकलेगा?
बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार कॉपियां जांचने के बाद टॉपर छात्रों का सत्यापन कर रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिन का समय लगेगा।
April 11, 2025 | 10:20 AM IST
UP Board Exam Result Date 2025: यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट डेट 2025
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
April 11, 2025 | 10:17 AM IST
UP Board Result 2025 Live Updates: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा?
यूपीएमएसपी जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है। बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- GATE 2025: आईआईटी कानपुर में एमटेक प्रोग्राम के लिए गेट कटऑफ क्या होगी? रैंक, फीस और पात्रता जानें
- JEE Main 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
- JEE Advanced 2025: आईआईटी पटना के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी जालंधर के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी अगरतला के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी रोपड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रान्चवाइज रैंक स्कोर जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी जोधपुर के लिए जेईई एडवांस में कितने अंक चाहिए? रैंक, कटऑफ और पात्रता जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी रायपुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी गोवा के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें