UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड रिजल्ट अपडेट, कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा; परिणाम कब?
Santosh Kumar | March 26, 2024 | 12:47 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल हुए छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट संभावना है कि अगले महीने यानी अप्रैल में जारी किया जा सकता है।
New: UP Board 12th Compartment Result 2026 Out - Direct Link
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं के नतीजों की तारीख और समय को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि मूल्यांकन कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा और नतीजे पिछले साल के पैटर्न के आधार पर जारी किए जाएंगे। बता दें कि दोनों ही परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 16 मार्च से शुरू किया गया था और 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा।
UP Board Result 2024: 83 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 की 83 प्रतिशत से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक 22 मार्च को 38,74,397 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं, जबकि 23 मार्च को 21,51,349 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। होली के कारण दो दिन की छुट्टी के बाद बची हुई कॉपियों का मूल्यांकन कल यानी 27 मार्च से दोबारा शुरू होगा।
बोर्ड ने हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 131 मूल्यांकन केंद्र और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in के जरिए चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
UP Board 10th, 12th Result 2024: 55 लाख परीक्षार्थी हुए शामिल
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। ये परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च 2024 के बीच आयोजित की गईं। ये परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं।
बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत कराया था, जिनमें हाईस्कूल परीक्षा के 29,47,311 छात्र और इंटरमीडिएट परीक्षा के 25,77,997 छात्र शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल