UP Board Marksheet 2024: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट डिजीलॉकर पर उपलब्ध, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | May 3, 2024 | 02:56 PM IST | 2 mins read
डिजीलॉकर के माध्यम से UP Board 10th, 12th Marksheet डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और यूपी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष दर्ज करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने 10वीं, 12वीं कक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने ये मार्कशीट डिजीलॉकर पर जारी की हैं। परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यूपीएमएसपी ने 20 अप्रैल को मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया था। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
New: UP Board 12th Compartment Result 2026 Out - Direct Link
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
डिजीलॉकर के माध्यम से UP Board 10th, 12th Marksheet डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और यूपी बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष दर्ज करना होगा। यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 यूपीएमएसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया। बोर्ड रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
UP Board Marksheet 2024: डिजिलॉकर से करें डाउनलोड
छात्र डिजीलॉकर के माध्यम से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना होगा-
- डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- Sign Up का उपयोग करके डिजिलॉकर खाता बनाएं।
- लॉगिन करें, यहां 10वीं, 12वीं की मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें।
- यूपी स्टेट बोर्ड ऑफ हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का चयन करें।
- रोल नंबर दर्ज करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से यूपी बोर्ड उत्तीर्ण करने का वर्ष चुनें।
- UP Board Marksheet 2024 स्क्रीन पर दिखेगी, डाउनलोड करें।
UPMSP 10th, 12th Results 2024: कैसे रहे नतीजे
UPMSP 10th Exam Result 2024 की बात करें तो लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया, 93.34% ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि केवल 86.64% लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं यूपीएमएसपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में 25,77,997 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। 12वीं कक्षा में यूपी बोर्ड का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.60% दर्ज किया गया, जिसमें 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के परीक्षा में सफल हुए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल