UP Board Compartment Exam 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 4, 2026 | 07:56 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की इंप्रूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा/ आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 16 एवं 17 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), प्रयागराज ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम सूचना के अनुसार, वर्ष 2026 की हाईस्कूल (कक्षा 10) इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा तथा इंटरमीडिएट (कक्षा 12) कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा दोहपर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई जाएगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उस पर हस्ताक्षर करने के बाद छात्रों को वितरित करेंगे।
बोर्ड ने एक अन्य नोटिस में बताया कि, कक्षा 10वीं और 12वीं की इंप्रूमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा/ आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 16 एवं 17 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय से संपर्क करें।
Also read BSEB 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड ने 11वीं कक्षा में स्पॉट नामांकन की तारीख 9 जुलाई तक बढ़ाई
यूपीएमएसपी के अनुसार, स्कूल के प्रधानाचार्य को कक्षा 10 के आंतरिक मूल्यांकन के विषयवार अंकों की सूची तथा कक्षा 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंकों वाली ओएमआर शीट को 20 जुलाई तक क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करनी होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा जिला मुख्यालय पर निर्धारित राजकीय अथवा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कराई जाएगी।
UP Board Compartment Exam Guidelines 2026: दिशानिर्देश
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों को दिशानिर्देश की जांच कर लेनी चाहिए:
- 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाएं जिला मुख्यालयों में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
- परीक्षा कक्ष के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाना सख्त वर्जित है।
- परीक्षा के दौरान कमरों में वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर पूरी तरह से चालू रहेंगे।
- प्रश्नपत्रों को केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सीसीटीवी निगरानी में ही खोले एवं वितरित किए जाएंगे।
- परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच