यूपी बोर्ड 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा से छूटे छात्रों के लिए 7-8 अप्रैल को दोबारा एग्जाम, नोटिस जारी
Santosh Kumar | March 28, 2025 | 11:57 AM IST | 1 min read
जारी अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो किसी कारणवश निर्धारित समय में प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दे पाए।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने आज यानी 28 मार्च को कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। बोर्ड ने घोषणा की है कि यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12) प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 से वंचित या छूटे हुए छात्रों को अंतिम मौका दिया जाएगा। यह परीक्षा 7 से 8 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के अनुसार यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो किसी कारणवश निर्धारित समय में प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दे पाए। ऐसे छात्र निर्धारित तिथियों पर परीक्षा में शामिल होकर अपने अंक बचा सकते हैं।
UP Board Exam 2025: पर्यवेक्षकों द्वारा की जाएगी निगरानी
यूपी बोर्ड (यूपीएमएसपी) ने छात्रों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। इस परीक्षा की निगरानी परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों द्वारा की जाएगी।
अगर किसी छात्र ने अपने स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं दी है तो उसे यह परीक्षा निर्धारित केंद्र या स्कूल में देनी होगी। यूपी बोर्ड ने घोषणा की है कि यह आखिरी मौका है, इसके बाद कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट जल्द
बोर्ड ने जारी नोटिस के जरिए कहा है कि किसी भी छात्र को कोई छूट नहीं मिलेगी। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने स्कूल या जिला शिक्षा कार्यालय से संपर्क करें और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि के अनुसार, कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई। बोर्ड ने परीक्षा दो पालियों में आयोजित की। बोर्ड जल्द ही परिणाम की तारीख की घोषणा कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम