Santosh Kumar | March 18, 2025 | 11:18 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2025 के अनुसार, कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) कल 19 मार्च से फरवरी 2025 में आयोजित कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की 3 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुरू करेगी। उसके बाद, यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल 2025 में जारी किया जाएगा। छात्र परिणाम ऑनलाइन मोड में upresults.nic.in पर देख सकेंगे। वे अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 अपना रोल नंबर दर्ज करके चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड 2025 की उत्तर पुस्तिकाएं प्रदेश के 261 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में जांची जाएंगी। सभी केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कॉपियां जांचने के लिए करीब डेढ़ लाख शिक्षकों को लगाया गया है।
बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जो 19 मार्च से 2 अप्रैल तक लागू रहेंगे। इस हाईटेक सिस्टम का मकसद उत्तर पुस्तिकाओं की सही और बिना किसी गलती के जांच करना है। इस साल 51,37,233 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड 12वीं कला विषय की कॉपियों के लिए उन्हें प्रतिदिन 80 से अधिक तथा कुल 800 से अधिक कॉपियां नहीं दी जाएंगी।
इंटरमीडिएट के अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन 45 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं दी जाएंगी। मूल्यांकन अवधि में उन्हें कुल 600 से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं मिलेंगी।
हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए प्रत्येक परीक्षक को प्रतिदिन 50 से अधिक कॉपियाँ नहीं दी जाएंगी तथा कुल 700 कॉपियां दी जाएंगी। मूल्यांकन की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे तथा वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2025 के अनुसार, कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई। बोर्ड ने परीक्षा दो पालियों में आयोजित की। बोर्ड जल्द ही परिणाम की तारीख की घोषणा कर सकता है।
चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए राजधानी लखनऊ में कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट में ‘सेंटर फॉर एडवांस मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स एंड रिसर्च फॉर कैंसर’ की स्थापना की गई है।
Press Trust of India