UP BEd JEE 2024: यूपी बीएड जेईई परीक्षा बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने का आज आखिरी दिन; परीक्षा 9 जून को
Santosh Kumar | April 30, 2024 | 09:31 AM IST | 2 mins read
यूपी बीएड जेईई के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1400 रुपये जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपी बीएड जेईई 2024) के लिए आवेदन विंडो आज यानी 30 अप्रैल को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बिना विलंब शुल्क के आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर यूपी बीएड परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी 9 जून को परीक्षा आयोजित करेगी।
यूपी बीएड जेईई के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से देना होगा।
वहीं, UP BEd JEE 2024 के लिए देर से आवेदन करने पर सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
UP BEd JEE Correction Window: सुधार विंडो 8 मई से
यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों को लेट फीस के साथ आवेदन करने के लिए 7 मई तक का समय दिया है। जो भी उम्मीदवार 30 अप्रैल के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करेगा उसे आवेदन शुल्क के साथ विलंब शुल्क भी देना होगा। यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो विश्वविद्यालय द्वारा 8 से 15 मई के बीच खोली जाएगी। शैक्षणिक वर्ष 2024-26 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (झांसी) द्वारा बाद में जारी की जाएगी।
UP BEd Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर में विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/मानविकी में न्यूनतम 50% अंक रखने वाले या गणित और विज्ञान में विशेषज्ञता के साथ बीई या बी.टेक में कम से कम 55% अंक रखने वाले या समकक्ष उम्मीदवार यूपी बीएड के लिए पात्र हैं।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री वाले पिछड़े वर्ग के छात्र आवेदन करने के पात्र हैं।
- दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को स्नातक में न्यूनतम पात्रता में 5% अंकों की छूट मिलेगी।
UP BEd JEE 2024: आवेदन प्रक्रिया
UP BEd JEE 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- Homepage पर UP BEd JEE 2024 पर क्लिक करें।
- फिर नया पेज खुलेगा, इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सभी आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी भरा हुआ एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र