UP AYUSH NEET PG Counselling 2024: यूपी आयुष नीट पीजी काउंसलिंग पंजीकरण upayushcounseling.upsdc.gov.in पर शुरू
Saurabh Pandey | September 30, 2024 | 09:11 PM IST | 2 mins read
यूपी आयुष नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग पंजीकरण के बाद, 4 अक्टूबर को पात्र उम्मीदवारों की मेरिट सूची घोषित की जाएगी और 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग विंडो खुली रहेगी।
नई दिल्ली : आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश के अनुसार, यूपी आयुष नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग पंजीकरण आज यानी 30 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upayushcounseling.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यूपी आयुष नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर, 2024 तक है।
यूपी आयुष नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग पंजीकरण के बाद, 4 अक्टूबर को पात्र उम्मीदवारों की मेरिट सूची घोषित की जाएगी और 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चॉइस फिलिंग विंडो खुली रहेगी।
UP AYUSH NEET PG Counselling 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
- ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क जमा करना - 30 सितंबर से 3 अक्टूबर 2024 तक
- राउंड 1 मेरिट सूची - 4 अक्टूबर, 2024
- राउंड 1 चॉइस फिलिंग - 4 से 7 अक्टूबर, 2024
- राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम - 7 अक्टूबर, 2024
- आवंटन पत्र डाउनलोड करना और कॉलेजों में रिपोर्टिंग - 8 से 16 अक्टूबर, 2024
UP AYUSH NEET PG Counselling 2024: काउंसलिंग दस्तावेज
- कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
- यूपी राज्य अधिवास प्रमाण पत्र (केवल यूपी उम्मीदवारों के लिए)
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- उप-श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आईडी प्रमाण -जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी
UP AYUSH NEET PG Counselling 2024: पंजीकरण प्रक्रिया
- यूपी आयुष काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट upayushcounseling.upsdc.gov.in पर जाएं।
- यूपी आयुष पीजी काउंसलिंग लिंक का चयन करें।
- अब रजिस्ट्रेशन लिंक चुनें और सभी जरूरी जानकारी भरें।
- ऑनलाइन आवेदन पूरा करें और सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- अब पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिशन के लिए लिंक पर क्लिक करें।
Also read NEET PG 2024: नीट पीजी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट 4 अक्टूबर को कर सकता है सुनवाई, जानें लेटेस्ट अपडेट
जिन छात्रों ने राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, वे 85% राज्य कोटा बीयूएमएस, बीएचएमएस और बीएएमएस कार्यक्रमों में प्रवेश चॉइस फिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से अपने पसंदीदा कार्यक्रम और कॉलेजों की पसंद भरने में सक्षम होंगे।
यूपी आयुष नीट पीजी चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 2024 की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर, 2024 तक है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे यूपी आयुष चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और अंतिम समय की विसंगतियों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन