UP Assistant Professor Exam 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम शेड्यूल जारी, सिटी स्लिप कल, एडमिट कार्ड डेट जानें
Santosh Kumar | November 7, 2026 | 03:29 PM IST | 1 min read
यूपीईएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा दो दिनों में दो पालियों (शिफ्ट) में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य के अशासकीय सहायता प्राप्त सह-शिक्षा (को-एड) और महिला कॉलेजों में 1,936 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 19 और 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा राज्य के छह मंडल मुख्यालयों आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में दो पालियों में आयोजित होगी।
यूपीईएसएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा दो दिनों में दो पालियों (शिफ्ट) में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
UP Assistant Professor City Slip 2026: एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप कल
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही कर लें। परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी इंटिमेशन) के बारे में जानकारी 8 नवंबर से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
उम्मीदवार होमपेज पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवश्यक विवरण दर्ज करके अपने आवंटित परीक्षा शहर को देख सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 15 नवंबर से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।
UP Assistant Professor Exam 2026: लिखित परीक्षा के बाद क्या?
वैध एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर लेना चाहिए और उसमें दी गई जानकारी को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए।
यह भर्ती गैर-सरकारी सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इसके बाद साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार