Union Bank LBO Interview Admit Card 2025: यूनियन बैंक एलबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड जारी, साक्षात्कार तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 28, 2025 | 02:47 PM IST | 1 min read
यूनियन बैंक भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन और भाषा प्रवीणता परीक्षा में सफल कैंडिडेट के लिए एलबीओ हाल टिकट जारी किया गया है।
नई दिल्ली: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों पर इंटरव्यू के लिए चयनित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। योग्य कैंडिडेट यूबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in के माध्यम से अपना यूनियन बैंक एलबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूनियन बैंक भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) और भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग करके यूबीआई एलबीओ इंटरव्यू कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। यूनियन बैंक एलबीओ 2025 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
UBI LBO Interview Admit Card 2025: एलबीओ प्रवेश पत्र विवरण
यूबीआई एलबीओ इंटरव्यू एडमिट कार्ड में कैंडिडेट निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं:
- अभ्यर्थी का नाम और पंजीकरण संख्या
- साक्षात्कार की तिथि और समय
- साक्षात्कार स्थल
- आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए निर्देश
यूनियन बैंक ने हाल ही में डीवी और एलपीटी में उपस्थित हुए उम्मीदवारों के लिए यूबीआई एलबीओ 2025 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया था। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।
यूनियन बैंक एलबीओ साक्षात्कार का आयोजन 2 अप्रैल से 5 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। एलबीओ इंटरव्यू प्रक्रिया के दौरान किसी भी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवारों को साक्षात्कार केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना चाहिए।
Union Bank LBO Interview Admit Card 2025 Out: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन यूबीआई एलबीओ इंटरव्यू हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘भर्ती’ या ‘कैरियर’ सेक्शन पर जाएं।
- ‘एलबीओ साक्षात्कार कॉल लेटर 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- कॉल लेटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, इसे जांचें और डाउनलोड करें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल