UKSSSC HC Recruitment 2026: उत्तराखंड हाईकोर्ट में जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर होगी भर्ती

Saurabh Pandey | June 17, 2026 | 02:58 PM IST | 2 mins read

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के अधीनस्थ न्यायालयों में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के कुल 398 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 22 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद संबंधित पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताए गए चरणों के आधार पर किया जाएगा।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड की अधीनस्थ अदालतों में ग्रुप 'सी' के 398 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड-I जैसे पद शामिल हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in के माध्यम से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 8 जुलाई से 10 जुलाई, 2026 तक होगी। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र की त्रुटियां (यदि हों तो) सुधार सकते हैं।

UKSSSC HC Recruitment 2026: आयुसीमा

उत्तराखंड हाईकोर्ट ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UKSSSC HC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता होनी चाहिए।
  2. भाषा ज्ञान - उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
  3. शॉर्टहैंड और टाइपिंग स्पीड - हिंदी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट और कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति अनिवार्य है। (अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की गति रखने वाले अभ्यर्थियों को अधिमान/वरियता दी जाएगी)।
  4. कंप्यूटर ज्ञान - उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने का अच्छा व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।

UKSSSC HC Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या, वेतनमान

पदनाम/विभाग का नाम
वेतनमान
पदों की संख्या
जूनियर असिस्टेंट (सिविल न्यायालय)
21,700 से 69,100 रुपये (लेवल-03)
230
जूनियर असिस्टेंट (कुटुम्ब न्यायालय)
21,700 से 69,100 रुपये (लेवल-03)
29
स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/ वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय)
29,200 से 92,300 रुपये (लेवल-05)
128
स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/वैयक्तिक सहायक (कुटुम्ब न्यायालय)
44,900 से 1,42,400 रुपये (लेवल-07)
11
कुल योग

398

UKSSSC High Court Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

उत्तराखंड हाईकोर्ट ग्रुप सी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय अवधि में जारी किए जाएंगे।

Also read SGPGI Nursing Officer Admit Card 2026: एसजीपीजीआई नर्सिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

UKSSSC HC Recruitment 2026: लिखित परीक्षा और चयन प्रक्रिया

इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

  1. लिखित परीक्षा - चयन के लिए 140 अंकों की एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा, जिसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. टाइपिंग/शॉर्टहैंड परीक्षा - यह परीक्षा कुल 60 अंकों की होगी। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर अलग से प्रकाशित किया जाएगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]