UKPSC RO ARO Pre Exam 2024: यूकेपीएससी आरओ, एआरओ प्रारंभिक परीक्षा स्थगित; एडमिट कार्ड ukpsc.net.in पर उपलब्ध
Abhay Pratap Singh | January 14, 2025 | 10:49 AM IST | 2 mins read
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूकेपीएससी समीक्षा अधिकारी (लेखा)/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) प्रारंभिक परीक्षा अब 29 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने यूकेपीएससी आरओ - एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2024 स्थगित कर दी है। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड राज्य में 25 जनवरी को स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के मद्देनजर आयोग की ओर से यूकेपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, समीक्षा अधिकारी (लेखा)/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) प्रारंभिक परीक्षा अब 29 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले, यूकेपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 25 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाली थी। आयोग की ओर से यूकेपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उत्तराखंड सचिवालय/ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी (लेखा)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) प्रारंभिक परीक्षा-2024 राज्य में निर्धारित स्थानीय निकाय चुनाव की गतगणना के दृष्टिगत अब 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा हेतु अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 13 जनवरी से आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं।”
नोटिस में आगे कहा गया कि, एडमिट कार्ड और आधिकारिक नोटिस यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in और psc.uk.gov.on पर उपलब्ध है। आयोग ने कहा कि अभ्यर्थियों को डाक द्वारा अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
Also read UKPSC Exam Calendar 2025: यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर psc.uk.gov.in पर जारी, जानें कब-कौन सा एग्जाम
उत्तराखंड सचिवालय/ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, समीक्षा अधिकारी (लेखा)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी आरओ एआरओ हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल की भी आवश्यकता होगी।
यूकेपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे तय की गई है। यूकेपीएससी आरओ एआरओ पेपर में अधिकतम 200 अंकों के लिए कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
UKPSC RO/ARO Prelims Exam 2024: कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
- यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
- यूकेपीएससी आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड की जांच करें, पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी