UKPSC Civil Judge Answer Key 2025: यूकेपीएससी सिविल जज आंसर की psc.ap.gov.in पर उपलब्ध, दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | September 8, 2025 | 12:20 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड सिविल जज प्रोविजनल आंसर की 2025 के खिलाफ उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने के लिए 11 सितंबर तक का समय दिया गया है।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2023 के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाकर यूकेपीएससी सिविल जज आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड सिविल जज प्रोविजनल उत्तर कुंजी पीडीएफ सीरीज-ए, सीरीज-बी, सीरीज-सी और सीरीज-डी के लिए जारी की गई है। यूकेपीएसएससी सिविल जज आंसर की पर शुल्क भुगतान के साथ 11 सितंबर, 2025 तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आंसर की ऑब्जेक्शन के अलावा ई-मेल, डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा अंतिम तिथि के बाद उठाई गई आपत्तियों और शुल्क जमा नहीं किए जाने पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
यूकेपीएससी सिविल जज प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूकेपीएससी द्वारा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के कुल 8 पदों को भरा जाएगा।
उत्तराखंड सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2023 का आयोजन 31 अगस्त को किया गया था। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UKPSC Civil Judge Exam Answer Key: डाउनलोड करें
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों की सहायता से उत्तराखंड सिविल जज परीक्षा 2023 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘आंसर की’ टैब पर क्लिक करें।
- सिविल जज उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी स्क्रीन प्रदर्शित होगी, इसे जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार