UKPSC APS Recruitment 2024: उत्तराखंड में अपर निजी सचिव परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 99 रिक्तियों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | July 21, 2024 | 02:18 PM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी एपीएस पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 के तहत 47,000 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर निजी सचिव (एडिशनल पर्सनल सेक्रेटरी) परीक्षा 2024 भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तिथि 7 अगस्त या इससे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यूकेपीएससी एपीएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पंजीकृत उम्मीदवार 12 अगस्त से 21 अगस्त तक उत्तराखंड एपीएस भर्ती परीक्षा आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।
UKPSC APS Bharti 2024: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए:
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए।
- साथ ही, उम्मीदवारों को अंग्रेजी टाइपिंग (एक घंटे में 9000 की डिप्रेशन) और हिंदी टाइपिंग (एक घंटे में 8000 की डिप्रेशन) आना चाहिए।
- अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी टाइपिंग ऑप्शनल है, जबकि हिंदी टाइपिंग अनिवार्य है।
- अंग्रेजी टाइपिंग की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आवेदकों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इस भर्ती अभियान के तहत अपर निजी सचिव की कुल 99 रिक्तियों में से 96 पद उत्तराखंड सचिवालय और तीन पद यूकेपीएससी में भरे जाएंगे।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये और राज्य के एससी/ एसटी कैटेगरी के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। हालांकि, सभी श्रेणी के आवेदकों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 22.30 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, राजकीय गृहों में निवासरत अनाथ आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उत्तराखंड एडिशनल पर्सनल सेक्रेटरी भर्ती परीक्षा 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। यूकेपीएससी एपीएस भर्ती परीक्षा 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए कैंडिडेट आयोग की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा