Abhay Pratap Singh | April 19, 2025 | 11:57 AM IST | 1 min read
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 में दोनों कक्षाओं में लड़कों की तुलना में अधिक छात्राएं सफल हुईं हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) ने आज यानी 19 अप्रैल को यूके बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। यूके बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 में 90.77 फीसदी विद्यार्थी और यूके बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 में 83.23 फीसदी स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।
उत्तराखंड 10th क्लास रिजल्ट 2025 में बालकों का पास प्रतिशत 88.20% प्रतिशत और बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.25% दर्ज किया गया है। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में 80.10 फीसदी लड़के और 86.20 प्रतिशत लड़किया पास हुई हैं। यूके बोर्ड 2025 स्कोरकार्ड ubse.uk.gov.in पर उपलब्ध है।
यूबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष यूके बोर्ड रिजल्ट 2025 में कक्षा 10वीं और कक्षा 10वीं दोनों कक्षाओं में लड़कों की तुलना में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक रहा है। प्रभारी माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ एसबी जोशी के अनुसार, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
Also readउत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी @ubse.uk.gov.in, पास प्रतिशत, टॉपर्स
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में डिवीजन-वाइज पास छात्रों की संख्या -
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में डिवीजन-वाइज पास छात्रों की संख्या -
| वर्ष | यूके बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम | यूके बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम |
|---|---|---|
| 2020 | 76.91% | 80.26% |
| 2022 | 77.47% | 82.63% |
| 2023 | 85.17% | 80.98% |
| 2024 | 89.14% | 82.63% |
| 2023 | 90.77% | 83.23 |