Trusted Source Image

National Teachers Awards 2026: नेशनल टीचर्स अवॉर्ड्स के लिए आवेदन जारी, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | June 27, 2026 | 05:53 PM IST | 3 mins read

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए योग्य शिक्षकों से 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और नामांकन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार स्कूली शिक्षा में सुधार और छात्रों के समग्र विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 10 वर्ष की नियमित सेवा वाले शिक्षकों को दिया जाएगा।

सभी आवेदन एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
सभी आवेदन एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026' के लिए ऑनलाइन आवेदन और नामांकन आमंत्रित किए हैं। देश के सभी पात्र और इच्छुक शिक्षक आधिकारिक पोर्टल nationalawardstoteachers.education.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2026 तय की गई है।

यह पुरस्कार हर साल उन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा में सुधार करने, शिक्षण स्तर को ऊंचा उठाने और छात्रों के समग्र विकास में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

National Teachers Awards 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं-

  1. स्कूलों के प्रकार - केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश (UT) प्रशासन, स्थानीय निकायों द्वारा संचालित स्कूलों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध सहायता प्राप्त (Aided) और निजी (Private) स्कूलों के शिक्षक आवेदन के पात्र हैं।
  2. केंद्रीय संस्थान - इसमें केंद्रीय विद्यालय (KVs), जवाहर नवोदय विद्यालय (JNVs), रक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित सैनिक स्कूल, परमाणु ऊर्जा शिक्षा सोसायटी (AEES) के स्कूल और जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (EMRS) शामिल हैं।
  3. संबद्धता (Affiliation) - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) या काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) से संबद्ध स्कूलों के शिक्षक भी इसके हकदार हैं।
  4. अनुभव - न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके नियमित (Regular) शिक्षक और स्कूलों के प्रधानाचार्य (Heads of Schools) ही आवेदन कर सकते हैं।

National Teachers Awards 2026: कौन पात्र नहीं है?

  1. शिक्षा प्रशासक, शिक्षा निरीक्षक (Inspectors) और प्रशिक्षण संस्थानों का स्टाफ इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं है।
  2. ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक या प्रधानाध्यापक इस पुरस्कार की रेस से बाहर रहेंगे।
  3. संविदा शिक्षक और शिक्षा मित्र इसके लिए पात्र नहीं हैं।
  4. सेवानिवृत्त शिक्षक भी पात्र नहीं हैं, लेकिन यदि किसी शिक्षक ने संबंधित कैलेंडर वर्ष में कम से कम चार महीने (यानी 30 अप्रैल तक) सेवा दी है और अन्य सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो उनके नाम पर विचार किया जा सकता है।

National Teachers Awards 2026: कैसे होगा चयन?

शिक्षकों का चयन एक विशेष 'इवैल्यूएशन मैट्रिक्स' (मूल्यांकन तालिका) के आधार पर किया जाएगा, जिसे दो भागों में बांटा गया है-

  1. ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया (वस्तुनिष्ठ मानदंड) - इसके तहत शिक्षकों को तय मानकों के आधार पर अंक दिए जाएंगे। कुल 100 अंकों में से इसका वेटेज 10 अंक का है।
  2. परफॉर्मेंस क्राइटेरिया - इसका वेटेज सबसे अधिक यानी 100 में से 90 अंक का है। इसमें शिक्षण परिणामों (Learning Outcomes) को सुधारने के लिए की गई पहल, नए प्रयोगों, सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों (Co-curricular activities) के आयोजन, शिक्षण सामग्री (TLM) के उपयोग, अनुभवात्मक शिक्षण (Experiential Learning) और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे अनूठे प्रयासों के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

Also read NEST Final Answer Key 2026: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट फाइनल आंसर-की nestexam.in पर जारी, रिजल्ट कब आएगा?

National Teachers Awards 2026: कार्यक्रम विवरण

कार्यक्रम तिथि
कार्यक्रम विवरण
15 जून से 10 जुलाई, 2026
शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन स्व-नामांकन (Self-nominations) के लिए वेब पोर्टल का खुलना
11 जुलाई से 13 जुलाई, 2026
शिक्षकों द्वारा स्व-नामांकन का अंतिम रूप से सबमिशन (जमा करना)
मध्य जुलाई, 2026
स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी का गठन
14 जुलाई से 21 जुलाई, 2026
जिला/क्षेत्रीय चयन समितियों द्वारा शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया
22 जुलाई से 29 जुलाई, 2026
राज्य/संगठन चयन समितियों द्वारा शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया
30 और 31 जुलाई, 2026
जूरी के साथ साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सूचना
3 अगस्त से 7 अगस्त, 2026
स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी द्वारा चयन प्रक्रिया का आयोजन
8 अगस्त, 2026
जूरी द्वारा अंतिम सिफारिशों को तैयार करना
10 अगस्त से 20 अगस्त, 2026
शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद चयनित पुरस्कार विजेताओं को सूचना देना
4 और 5 सितंबर, 2026
रिहर्सल और मुख्य पुरस्कार समारोह
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications