Santosh Kumar | June 17, 2026 | 05:03 PM IST | 1 min read
योग्य उम्मीदवार नतीजे घोषित होने के अगले दिन, यानी 25 जून 2026 से nestexam.in पर लॉग इन करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Candidates can download NEST Question/Sample Papers from here.
Download Now
नई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर) भुवनेश्वर और यूएम-डीएई सीईबीएस मुंबई द्वारा आयोजित नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (नेस्ट) 2026 की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब अपनी आंसर शीट की तुलना फाइनल आंसर की से करके अपने स्कोर का सही अंदाजा लगा सकते हैं। नेस्ट रिजल्ट डेट की घोषणा पहले ही कर दी गई है।
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 6 जून को देश भर के 387 शहरों में आयोजित किया गया। 10 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया; यह प्रक्रिया 12 जून तक चली।
सभी मान्य आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार कर ली गई है और अब इसका इस्तेमाल नतीजे तैयार करने में किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नेस्ट 2026 रिजल्ट 24 जून को घोषित किया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार नतीजे घोषित होने के अगले दिन, यानी 25 जून 2026 से nestexam.in पर लॉग इन करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नेस्ट 2026 स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट एक साथ जारी की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से नेस्ट फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
नेस्ट, एनआईएसईआर भुवनेश्वर और यूएम-डीएई सीईबीएस मुंबई में 5-साल के इंटीग्रेटेड एमएससी प्रोग्राम में दाखिले के लिए जरूरी एंट्रेंस एग्जाम है। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
मुख्यमंत्री ने नीट के समन्वय के लिए जिम्मेदार उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर 19 जून तक बायोमेट्रिक मशीनें, सीसीटीवी कैमरे और जैमर स्थापित किए जाएं तथा 20 जून को उनका परीक्षण किया जाए।
Santosh Kumar