UK Board 12th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का परिणाम ubse.uk.gov.in पर जारी, पास प्रतिशत जानें
Abhay Pratap Singh | April 25, 2026 | 10:16 AM IST | 1 min read
यूके बोर्ड 12वीं का परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि, आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज यूके बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। यूबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर उत्तराखंड बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का कुल पास परसेंटेज 85.11 है।
उत्तराखंड यूके बोर्ड परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्मतिथि, आवेदन संख्या या पंजीकरण संख्या जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है। यूबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्जांच का मौका भी मिलेगा।
Uttarakhand Board 12th Result 2026: पास प्रतिशत
यूके बोर्ड 12th ऑनलाइन मार्कशीट 2026 में विषयवार अंकों के साथ-साथ छात्र की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। कक्षा 12 के विद्यार्थी कुछ समय बाद अपने स्कूलों से अपनी मार्कशीट की मूल प्रति प्राप्त कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी।
छात्र ऑनलाइन वेबसाइट के अलावा एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम जांच सकते हैं। एसएमएस से रिजल्ट जांचने के लिए छात्रों को मोबाइल के मैसेज बॉक्स में UK12(स्पेस)रोल नंबर टाइप करके 56263 या 5676750 पर भेजना होगा, इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
UBSE 12th Result 2026 Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
- ‘कक्षा 12 परिणाम 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- सबमिट करें और छात्र अपना परिणाम जांचें।
- यूके बोर्ड 12th ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार