Trusted Source Image

MP Board Second Chance Exam 2026: एमपी बोर्ड द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 22 अप्रैल लास्ट डेट

Saurabh Pandey | April 15, 2026 | 02:33 PM IST | 2 mins read

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइटों: mpbse.nic.in या mpresults.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

मंडल द्वारा इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।  (आधिकारिक वेबसाइट)
मंडल द्वारा इस वर्ष से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकेंगे। द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की अंकसूची जारी नहीं की जाएगी।

एमपी बोर्ड रिजल्ट्स 2026 में अनुत्तीर्ण हुए छात्र बिना शैक्षणिक वर्ष गंवाए अपने अंकों में सुधार करने के लिए इस दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है।

mp board result 2026: पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा

इस वर्ष एमपीबीएसई द्वारा से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वितीय अवसर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऐसे छात्र जो एमपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित / अनुत्तीर्ण रहे हो द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकेंगे और ऐसे परीक्षार्थी जो किसी विषय में उत्तीर्ण हो गए हो, वे भी अंक सुधार के लिए द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

एमपी बोर्ड द्वितीय अवसर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की मूल अंकसूची जारी होने तक डिजी लॉकर के माध्यम से अपनी अंकसूची की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते है। द्वितीय अवसर का परीक्षाफल घोषित होने पर ऐसे परीक्षार्थियों को अंकसूची जारी की जाएगी।

mp board result 2026: द्वितीय अवसर परीक्षा तिथियां

एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय अवसर परीक्षा 7 से 25 मई तक आयोजित की जाएगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 7 से 19 मई तक होगी। पुनर्गणना एवं उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए परीक्षा परिणाम घोषणा तिथि से 10 दिन की अवधि में ऑनलाइन आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल से किए जा सकते हैं।

उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन में छात्र की ई-मेल आईडी दर्ज कराना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी ई-मेल द्वारा ही उपलब्ध करायी जाएगी। पुनर्गणना, उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के आवेदन जमा करने के लिए मोबाइल एप की सुविधा भी उपलब्ध है। मंडल का मोबाइल एप 'MPBSE' गूगल प्लेस्टोर अथवा 'MPMOBILE' को निःशुल्क डाउनलोड़ किया जा सकता है।

Also read MP Board Result 2026 Toppers List: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट mpbse.nic.in पर जारी

mp board result 2026: मार्कशीट की त्रुटि के लिए निःशुल्क व्यवस्था

एमपी बोर्ड परीक्षार्थियों को दी की जा रही मार्कशीट में यदि किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि है तो परीक्षा परिणाम घोषित होने से तीन माह की अवधि तक उसे ठीक कराने के लिए निःशुल्क व्यवस्था है। तीन माह तक किसी प्रकार का सुधार न कराने वाले छात्र-छात्राओं को बाद में ऐसे सुधार कराने के लिए सशुल्क आवेदन करना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications