UGC NET Registration 2024: यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, 18 जून को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 9, 2024 | 02:53 PM IST | 2 mins read
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2024 आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कल यानी 10 मई को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 (यूजीसी नेट 2024) के लिए पंजीकरण बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
यूजीसी नेट 2024 पंजीकरण के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,150 रुपये और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) श्रेणी के कैंडिडेट को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट 2024 आवेदन शुल्क 325 रुपये है।
यूजीसी नेट 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवार 12 मई तक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। एनटीए 13 मई से 15 मई तक यूजीसी नेट 2024 आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। उम्मीदवार व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा शहर और अपलोड दस्तावेज में बदलाव कर सकेंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। हालाँकि, इससे पहले यूजीसी नेट 2024 एग्जाम का आयोजन 16 जून को किया जाना था। यूजीसी नेट एग्जाम और यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के बीच टकराव के चलते राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यह फैसला लिया गया है।
Also read CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू; जानें आवेदन प्रक्रिया
यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। एनटीए यूजीसी नेट 2024 परीक्षा ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित करेगा। यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और परीक्षा सहित अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
UGC NET 2024 Registration: आवश्यक दस्तावेज
यूजीसी नेट 2024 पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- योग्यता डिग्री प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- वैध फोटो आईडी
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
UGC NET 2024 Registration: आवेदन करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदक अंतिम तिथि तक यूजीसी नेट 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.ntaonline.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, न्यू कैंडिडेट रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज कर लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- अब, लॉगिन विवरण की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा