UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून पंजीकरण का कल आखिरी दिन, ugcnet.nta.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 14, 2024 | 01:12 PM IST | 1 min read
यूजीसी नेट जून के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 16 मई 2024 तक रात 11:59 बजे तक क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से शुल्क भुगतान कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानी 15 मई तक है। जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी-नेट जून 2024 के लिए अभी तक पंजीकरण नहीं किया है, वे एनटीए यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूजीसी नेट जून के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 16 मई से 17 मई, 2024 तक रात 11:59 बजे तक क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से शुल्क भुगतान कर सकते हैं। सुधार विंडो 18 मई को खुलेगी और 20 मई 2024 को बंद हो जाएगी।
UGC NET June 2024: आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट 2024 जून अधिसूचना के अनुसार, सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये है, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) के लिए 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है।
UGC NET June 2024 Registration Form: संशोधित परीक्षा तिथि
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 18 जून को आयोजित की जाएगी। हालांकि, इससे पहले यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 16 जून को आयोजित की जानी थी। यूजीसी नेट एग्जाम और यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के बीच टकराव के चलते राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परीक्षा तिथि में संशोधन किया है।
UGC NET June 2024: आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट जून 2024 पंजीकरण पर क्लिक करें।
- अब रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लें।
यूजीसी नेट 83 विषयों में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल