UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई तक बढ़ाई गई, करेक्शन डेट जानें
Abhay Pratap Singh | May 10, 2024 | 08:42 PM IST | 1 min read
एनटीए यूजीसी नेट 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट 16 मई से 17 मई तक शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) जून 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, अब उम्मीदवार 15 मई रात 11:59 बजे तक यूजीसी नेट जून 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जून 2024 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर लास्ट डेट तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों के लिए यूजीसी नेट 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई तय की गई है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को यूजीसी-नेट जून 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों से विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। जिसके चलते पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया गया है।”
Also read UGC NET Registration 2024: यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट कल, 18 जून को होगी परीक्षा
यूजीसी नेट पंजीकरण की समय सीमा के साथ एनटीए ने शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। पंजीकृत उम्मीदवार अब 16 से 17 मई तक यूजीसी नेट 2024 आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2024 आवेदन सुधार विंडो 18 मई से 20 मई तक खुलेगी। यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा तीन पालियों के लिए 18 जून को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
UGC NET June 2024: आवेदन कैसे करें?
यूजीसी नेट जून 2024 के लिए अभी तक आवेदन फॉर्म नहीं भरने वाले इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म 2024 भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “यूजीसी नेट जून 2024 पंजीकरण पर क्लिक करें।
- अब कैंडिडेट रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें।
- यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म 2024 सबमिट करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा