UGC NET PhD: चार साल की स्नातक डिग्री वाले छात्र भी दे सकेंगे नेट, कर सकेंगे पीएचडी
Saurabh Pandey | April 22, 2024 | 04:01 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट जून 2024 ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में 83 विषयों में आयोजित करेगी।
नई दिल्ली : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) और पीएचडी करने के लिए पात्रता क्राइटेरिया में बदलाव की घोषणा की गई है। इसके अनुसार, चार साल की ग्रेजुएट डिग्री वाले छात्र अब सीधे नेट दे सकते हैं और पीएचडी कर सकते हैं। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के साथ या उसके बिना पीएचडी करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने चार साल के ग्रेजुएट पाठ्यक्रम में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड की आवश्यकता होगी।
अब तक, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री की आवश्यकता होती थी। इस वर्ष परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के बजाय ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सभी विषयों की परीक्षा 16 जून को आयोजित की जाएगी।
यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि चार साल की स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार अब सीधे पीएचडी कर सकते हैं और नेट के लिए उपस्थित हो सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को उस विषय में (परीक्षा के लिए) उपस्थित होने की अनुमति है, जिसमें वे पीएचडी करना चाहते हैं, भले ही उन्होंने जिस भी विषय में चार साल की स्नातक डिग्री ली हो।
यूजीसी के अध्यक्ष ने कहा, "चार साल या आठ सेमेस्टर के स्नातक डिग्री कार्यक्रम में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को कुल मिलाकर न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक या एक बिंदु पैमाने पर इसके समकक्ष ग्रेड होना चाहिए, जहां भी ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है।"
Also read UGC NET June 2024: यूजीसी नेट जून पंजीकरण ugcnet.nta.ac.in पर शुरू, 10 मई लास्ट डेट [ /Also Read]
उन्होंने कहा कि समय-समय पर यूजीसी के निर्णय के अनुसार एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पांच प्रतिशत अंक या इसके समकक्ष ग्रेड की छूट दी जा सकती है।
UGC NET June 2024 परीक्षा पैटर्न
आधिकारिक सूचना के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और 'सहायक प्रोफेसर' की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए यूजीसी नेट जून 2024 ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में 83 विषयों में आयोजित करेगी। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपरों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। यूजीसी नेट जून सेशन 2024 से चार वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले फाइनल ईयर/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे।
Ugc net june 2024 registration आवेदन शुल्क
यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य ,अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि ओबीसी,एनसीएल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 600 रुपये इसके अलावा एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 325 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
UGC NET Registration ऑनलाइन आवेदन का तरीका
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट पंजीकरण या लॉगिन के लिए एक नया टैब दिखाई देगा।
- अपनी डिटेल भरकर नेट पंजीकरण पूरा करें।
- इसके बाद, यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2024 भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- यूजीसी नेट आवेदन शुल्क रसीद सुरक्षित रख लें।
- यूजीसी नेट 2024 आवेदन पत्र का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल