UGC NET Dec 2025 Final Answer Key: यूजीसी नेट दिसंबर फाइनल आंसर की दिल्ली एचसी के आदेश के अनुपालन में जारी
Abhay Pratap Singh | April 4, 2026 | 02:48 PM IST | 1 min read
अदालत ने इतिहास के प्रश्नपत्र में कथित अनियमितताओं के संबंध में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई शिकायतों के जवाब में हस्तक्षेप किया था।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में यूजीसी नेट दिसंबर 2025 (UGC NET Dec 2025) परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 फाइनल आंसर जांच सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
इतिहास (History) प्रश्नपत्र में कथित गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों की शिकायतों पर अदालत के हस्तक्षेप के बाद यह कदम उठाया गया। दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच हुई यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में कई उम्मीदवारों ने इतिहास के प्रश्नपत्र में त्रुटियों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी।
अभ्यर्थियों ने दावा किया कि इतिहास पेपर के 9 प्रश्नों और 2 अनुवादित प्रश्नों में त्रुटियां थीं। 14 जनवरी को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आपत्तियां दर्ज कराई गईं, लेकिन परीक्षार्थियों का आरोप है कि 4 फरवरी, 2026 को परिणाम घोषित होने से पहले कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।
दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में एनटीए ने कानूनी कार्यवाही के दौरान उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। 5 जनवरी, 2026 को इतिहास के प्रश्नपत्र के लिए आयोजित यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में 60,000 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, ठयूजीसी नेट दिसंबर 2025 अंतिम उत्तर कुंजी इतिहास विषय के साथ ही कॉमर्स, इकोनॉमी, एजुकेशन और हिंदी सब्जेक्ट के लिए जारी की गई है।” अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UGC NET December 2025 Final Answer Key PDF Download: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूजीसी नेट दिसंबर 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित की जाएगी।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा