UGC NET December 2025 Exam: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा आज से शुरू, दिशानिर्देश और आवश्यक दस्तावेज जानें
Abhay Pratap Singh | December 31, 2025 | 06:58 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट परीक्षा ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने’, ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’, ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति एवं पीएचडी में प्रवेश’ और ‘केवल पीएचडी में प्रवेश’ के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड के साथ अपना एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर के अलावा 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एजेंसी ने 31 दिसंबर, 2025 और 2 जनवरी, 2026 परीक्षा तिथि के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। शेष तिथियों की परीक्षा के लिए हाल टिकट उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।
UGC NET December 2025 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। यूजीसी नेट परीक्षा में दो सेक्शन होंगे। परीक्षा 180 मिनट की अवधि में एक ही सत्र में आयोजित की जाएगी। दोनों पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जिसमें पेपर-1 में 50 प्रश्न और पेपर-2 में 100 प्रश्न होंगे।
यूजीसी नेट मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। यूजीसी नेट परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UGC NET Exam Day Guidelines 2025: दिशानिर्देश
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है:
- परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।
- एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने पर प्रतिबंध है।
- परीक्षा के दौरान किसी भी सहायता के लिए कक्ष में उपस्थित केंद्र अधीक्षक/पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा