Abhay Pratap Singh | June 17, 2026 | 06:43 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थियों को अपना यूजीसी नेट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज जून 2026 सत्र के लिए यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 17 जून से यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
अभ्यर्थियों को अपना यूजीसी नेट हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में अपने यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी देश भर में अलग-अलग स्थानों पर 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून, 2026 को यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा आयोजित कर रही है। परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 के लिए दो शिफ्टों में कराई जाएगी, प्रथम शिफ्ट का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय शिफ्ट का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है।
परीक्षा एजेंसी यूजीसी नेट 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित करेगा। यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो व हस्ताक्षर, विषय का नाम, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “22 जून 2026, 23 जून 2026, 24 जून 2026, 25 जून 2026, 29 जून 2026 और 30 जून 2026 को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 17 जून, 2026 को जारी कर दिए गए हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने में कठिनाई होने पर 11-40759000 या ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश तथा केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा तिथि, गाइडलाइंस, ड्रेस कोड, रिपोर्टिंग टाइम सहित नवीनतम अपडेट के लिए यहां बने रहें।
June 17, 2026 | 06:43 PM IST
परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी:
June 17, 2026 | 05:11 PM IST
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून तक भारत भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
June 17, 2026 | 04:03 PM IST
June 17, 2026 | 03:11 PM IST
यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है या उसमें दी गई जानकारी में कोई गड़बड़ी होती है, तो उम्मीदवार NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।
June 17, 2026 | 01:50 PM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 22 जून, 23 जून, 24 जून, 25 जून, 29 जून और 30 जून 2026 को विभिन्न पालियों में निर्धारित है। इससे पहले, एनटीए ने 10 जून 2026 को ही एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी दे दी थी।
June 17, 2026 | 12:50 PM IST
(इमेज-आधिकारिक वेबसाइट/NTA)
June 17, 2026 | 11:53 AM IST
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “22 जून 2026, 23 जून 2026, 24 जून 2026, 25 जून 2026, 29 जून 2026 और 30 जून 2026 को परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आज, यानी 17 जून 2026 को जारी कर दिए गए हैं।”
June 17, 2026 | 10:58 AM IST
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 जून से 30 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी।
June 17, 2026 | 10:58 AM IST
एनटीए ने 17 जून को यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से ugc net june 2026 हॉल टिकट जांच सकते हैं।
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप पास करने वाले उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स के अगले चरण में प्रवेश करते हैं, जिसमें व्यावहारिक प्रशिक्षण और अंतिम स्तर की तैयारी शामिल है।
Abhay Pratap Singh