UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर जल्द होगा जारी, परीक्षा 18 जून को
Abhay Pratap Singh | June 12, 2024 | 09:12 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए जल्द ही यूजीसी नेट जून 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से यूजीसी नेट हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए एक सप्ताह से भी कम समय बचा है, ऐसे में यूजीसी नेट एग्जाम में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट हाल टिकट 2024 का इंतजार है। यूजीसी नेट हाल टिकट 2024 एक अनिवार्य दस्तावेज है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन 18 जून को किया जाएगा।
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून परीक्षा एक ही दिन में 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट परीक्षा 2024 ओएमआर-आधारित टेस्ट मोड में आयोजित होगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट जून 2024 एग्जाम का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा।
Also read JoSAA Counselling 2024: जोसा काउंसलिंग पंजीकरण लिंक josaa.nic.in पर सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया
एनटीए ने कहा कि, “आधिकारिक घोषणा के बाद यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या हो रही है, तो वह सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे के बीच एनटीए की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा, https://ugcnet.nta.ac.in/ या https://ugcnet.ntaonline.in पर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।”
यूजीसी नेट जून 2024 प्रवेश पत्र के साथ ही उम्मीदवारों को एक वैध सरकारी पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि और दो पासपोर्ट साइट की फोटो परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। नोटिस में बताया गया कि, NTA डाक के माध्यम से UGC NET एडमिट कार्ड 2024 नहीं भेजेगा ।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा सिटी स्लिप 7 जून को जारी की गई थी। यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र शहर का नाम देख सकते हैं। इसके अलावा, यूजीसी नेट प्रवेश पत्र में कैंडडेट व्यक्तिगत विवरण, चयनित विषय, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और परीक्षा दिशा-निर्देश देख सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा