UGC NET 2025 Result Date: यूजीसी नेट रिजल्ट डेट घोषित, 22 जुलाई को ugcnet.nta.ac.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | July 17, 2025 | 12:07 PM IST | 1 min read
यूजीसी नेट रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपने यूजीसी नेट स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जून सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा रिजल्ट डेट घोषित कर दी है। एनटीए 22 जुलाई को यूजीसी नेट रिजल्ट 2025 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूजीसी नेट रिजल्ट्स के साथ NTA UGC NET कट-ऑफ 2025 और फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
यूजीसी नेट रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से अपने यूजीसी नेट स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ugc net june 2025 result: यूजीसी नेट स्कोरकार्ड विवरण
यूजीसी नेट स्कोरकार्ड में विषयवार पर्सेंटाइल, श्रेणीवार कट-ऑफ अंक और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) व असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए योग्यता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
ugc net june 2025 result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'UGC NET जून 2025 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
- अपनी आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन जैसी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- आपका यूजीसी नेट रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना यूजीसी नेट स्कोर देखें और इसे डाउनलोड कर लें।
ugc net june 2025 : परीक्षा कब हुई थी?
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 जून को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल