UGC NET 2025 Exam City Slip: यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप 28 जून की परीक्षा के लिए जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Santosh Kumar | June 23, 2025 | 04:29 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 28 जून की परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप 2025 उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, एनटीए ने 25 और 26 जून की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 25 से 29 जून तक दो शिफ्ट (सुबह 9-12 बजे और दोपहर 3-6 बजे) में आयोजित की जाएगी। एनटीए यूजीसी नेट 2025 जून परीक्षा लगभग 85 विषयों में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
UGC NET 2025 Admit Card: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द
उम्मीदवार यूजीसी नेट जून सिटी स्लिप 2025 के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यूजीसी नेट 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
एनटीए ने 25, 26 और 27 जून को होने वाली परीक्षा के लिए यूजीसी नेट सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। बता दें कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। 28 जून को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
UGC NET 2025 City Slip: यूजीसी नेट सिटी स्लिप कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूजीसी नेट 2025 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट 2025 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।
यदि किसी उम्मीदवार को एनटीए यूजीसी नेट 2025 जून सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड/जांच करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार