UGC NET 2024 Answer Key: यूजीसी नेट फाइनल आंसर-की ugcnet.nta.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | October 12, 2024 | 09:25 AM IST | 2 mins read
एनटीए ने उम्मीदवारों की आपत्तियों की जांच के बाद, विशेषज्ञों की टीम द्वारा यूजीसी नेट 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2024 प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के आधार पर जारी की गई है। एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट रिजल्ट जारी कर सकता है।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
एनटीए ने 21 अगस्त से 4 सितंबर तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा आयोजित की थी। यूजीसी नेट जून 2024 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है।
UGC NET Result 2024: कब जारी होगा परिणाम?
एनटीए यूजीसी नेट फाइनल आंसर की पीडीएफ फाइल के रूप में जारी की गई है। एनटीए ने विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों के सत्यापन के बाद यूजीसी नेट 2024 फाइनल आंसर की तैयार की है।
सभी विषयों के लिए प्रोविजनल आंसर-की सितंबर में जारी की गई थी, और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2024 थी। यूजीसी नेट 2024 परिणाम संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार और जल्द घोषित किया जाएगा।
Also read UGC NET 2024 Result: यूजीसी नेट के नतीजों में देरी से छात्र नाराज, पीएम मोदी को लिखा पत्र
UGC NET Final Answer Key 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट 2024 फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET 2024 Final Answer Key पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट फाइनल उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अंकों की गणना करें और आंसर-की डाउनलोड करें।
यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंकों की आवश्यकता होती है, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 35% अंकों की आवश्यकता होती है। इस परीक्षा में 9 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम