UBTE JEEP Counselling 2025: उत्तराखंड पॉलिटेक्निक जीप काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग शुरू
Saurabh Pandey | June 25, 2025 | 01:16 PM IST | 1 min read
जो अभ्यर्थी पहले राउंड की काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं और दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल होकर सीट अपग्रेड करते हैं, ऐसे अभ्यर्थियों को दोबारा दस्तावेज सत्यापन / प्रवेश की प्रक्रिया के लिए उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली : उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद् (UBTE) रुड़की ने राज्य में स्थित समस्त राजकीय / सहायता प्राप्त एवं निजी पॉलिटेक्निक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक-2025 (जीप) का ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।
उत्तराखंड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलीटेक्निक (जीप) 2025 में रैंक प्राप्त सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। जीप काउंसलिंग दो राउंड में आयोजित की जाएगी।
UBTE JEEP Counselling 2025: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 1 काउंसलिंग
|
काउंसलिंग तिथियां
|
|---|---|
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं विकल्प भरना
|
25 जून, 2025 से 28 जून, 2025 तक
|
|
संस्थान / ब्रांच आवंटन की तिथि
|
2 जुलाई, 2025
|
|
संस्थान में रिपोर्टिंग, दस्तावेज़ सत्यापन एवं प्रवेश
|
3 जुलाई, 2025 से 11 जुलाई, 2025 तक
|
UBTE JEEP Counselling 2025: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल
|
राउंड 2 काउंसलिंग
|
काउंसलिंग तिथियां
|
|---|---|
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं विकल्प भरना
|
17 जुलाई, 2025 से 19 जुलाई, 2025 तक
|
|
संस्थान / ब्रांच आवंटन की तिथि
|
23 जुलाई, 2025
|
|
संस्थान में रिपोर्टिंग, दस्तावेज़ सत्यापन एवं प्रवेश
|
24 जुलाई, 2025 से 31 जुलाई, 2025 तक
|
UBTE JEEP Counselling 2025: काउंसलिंग विवरण
जिन अभ्यर्थियों को प्रथम काउंसलिंग के माध्यम से राजकीय एवं राजकीय सहायता प्राप्त संस्थान में कोई पाठ्यक्रम आवंटित हो, तो वे अभ्यर्थी निर्धारित समय अवधि में आवंटित राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थानों में आवश्यक दस्तावेज एवं शिक्षण शुल्क 8000 रुपये के साथ उपस्थित होकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी पहले राउंड की काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं और दूसरे राउंड की काउंसलिंग में शामिल होकर सीट अपग्रेड करते हैं, ऐसे अभ्यर्थियों को दोबारा दस्तावेज सत्यापन / प्रवेश की प्रक्रिया के लिए उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे अभ्यर्थियों की सीट स्वतः ही नये संस्थान में अपग्रेड हो जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा