Trusted Source Image

Uttarakhand JEEP Result 2025: उत्तराखंड पॉलिटेक्निक जेईईपी रिजल्ट ubterjeep.co.in पर जारी, रैंक कार्ड

Saurabh Pandey | June 13, 2025 | 09:49 AM IST | 1 min read

उत्तराखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार यूके पॉलिटेक्निक काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं। जेईईपी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण जुलाई 2025 में शुरू होगा। उम्मीदवारों को काउंसलिंग केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही करनी होगी।

Back

Careers360 Premium

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार यूके पॉलिटेक्निक काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
उत्तराखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार यूके पॉलिटेक्निक काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा परिषद, अनुसंधान, विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान ने उत्तराखंड पॉलिटेक्निक (जेईईपी) का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूके पॉलिटेक्निक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ubterjeep.co.in पर जाकर अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट ubterjeep.co.in पर यूके पॉलिटेक्निक रिजल्ट लिंक को सक्रिय कर दिया है। यूके पॉलिटेक्निक परीक्षा में प्राप्त रैंक चेक करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

यूके पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 पीडीएफ रैंक कार्ड के रूप में उपलब्ध है। प्राधिकरण ने 8 जून, 2025 को उत्तराखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा आयोजित की थी।

Uttarakhand JEEP Result 2025: रैंक कार्ड डिटेल

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता/पति का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • श्रेणी
  • उप श्रेणी
  • लिंग
  • आवेदन फॉर्म संख्या
  • ग्रुप रैंक

Uttarakhand Polytechnic Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubterjeep.co.in पर जाएं।
  • यूके पॉलिटेक्निक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर डालें।
  • अब अगली स्क्रीन पर UBTER रिजल्ट 2025 खुल जाएगा।
  • यूके पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

Also read JAC Aakanksha Final Merit List 2025: जेएसी आकांक्षा फाइनल मेरिट लिस्ट जारी, jacresults.com से करें चेक

Uttarakhand JEEP Result 2025: काउंसलिंग विवरण

उत्तराखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार यूके पॉलिटेक्निक काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं। जेईईपी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण जुलाई 2025 में शुरू होगा। उम्मीदवारों को काउंसलिंग केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही करनी होगी। UBTER सीटों की उपलब्धता के आधार पर विभिन्न राउंड में काउंसलिंग आयोजित करता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications