Top NIT Colleges in India 2025: भारत के टॉप 5 एनआईटी संस्थान कौन से हैं? रैंक, फीस, एलिजिबिलिटी जानें
Abhay Pratap Singh | January 28, 2025 | 03:54 PM IST | 4 mins read
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में देश भर के 31 एनआईटी में से 20 को शीर्ष 100 इंजीनियरिंग संस्थानों में स्थान दिया गया है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक है। एनआईटी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान में भारत में कुल 31 एनआईटी संस्थान हैं, जो इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रम उपलब्ध कराते हैं। एनआईटी संस्थानों में बीटेक कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को जेईई मेन एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण करना और न्यूनतम कटऑफ हासिल करना अनिवार्य है।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में देश भर के 31 एनआईटी में से 20 को शीर्ष 100 इंजीनियरिंग संस्थानों में स्थान दिया गया है। जिसमें एनआईआरएफ रैंक 2024 में एनआईटी त्रिची को 9वें, एनआईटी कर्नाटक को 17वें, एनआईटी राउरकेला को 19वें, एनआईटी वारंगल 21वें और एनआईटी कालीकट को 25वें स्थान पर रखा गया है। इसके अलावा, एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग में एनआईटी दुर्गापुर को 44वां, एनआईटी दिल्ली 45वां, एनआईटी पटना को 55वां स्थान मिला है।
Eligibility Criteria for Admission to NITs: बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता
- शैक्षणिक योग्यता - सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कक्षा 12 में न्यूनतम 75% अंक (एससी/एसटी को 65% अंक) प्राप्त करने होंगे अथवा उन्हें शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में होना होगा।
- पात्रता मानदंड - एनआईटी संस्थानों में बीटेक कोर्स में प्रवेश जेईई मेन में उम्मीदवार की अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर दिया जाता है।
- मेरिट आधारित प्रवेश - जेईई मेन रैंक और पसंदीदा संस्थानों में सीट की उपलब्धता के आधार पर जोसा काउंसलिंग के माध्यम से सीटें आवंटित की जाती हैं।
NIT JEE Cut Off for BTech Admissions: बीटेक प्रवेश के लिए एनआईटी जेईई कट ऑफ
JoSAA एनआईटी में बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए श्रेणी-वार और राउंड-वार जेईई ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक जारी करता है। जेईई मेन कट ऑफ परीक्षार्थियों की संख्या, एनआईटी के लिए आवेदकों की कुल संख्या, उपलब्ध सीटें और परीक्षा का कठिनाई स्तर पर निर्धारित की जाती है। बता दें कि,जेईई इंजीनिरिंग प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद बीटेक करने के लिए एनआईटी सबसे प्रमुख संस्थान हैं।
Also read JEE Main 2025: एनआईटी जमशेदपुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए; कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
Top 5 NIT in India 2025: भारत के टॉप 5 एनआईटी कॉलेज
भारत के 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में बीटेक सीटों की संख्या अलग-अलग है। भारत में एनआईटी कॉलेज इंजीनियरिंग कोर्स जैसे बीटेक और एमटेक के अलावा पांच वर्षीय दोहरी डिग्री कार्यक्रम भी प्रदान करते हैं। एनआईटी त्रिची, एनआईटी इलाहाबाद और एनआईटी राउरकेला एमबीए या बीबीए कार्यक्रम प्रदान करने वाले संस्थानों में से हैं। कुछ एनआईटी पांच वर्षीय बीआर्क और चार वर्षीय बीएससी डिग्री पाठ्यक्रम भी प्रदान करते हैं। उम्मीदवार नीचे एनआईआरएफ रैंकिंग के आधार पर शीर्ष 5 एनआईटी कॉलेजों की जांच कर सकते हैं:
1) National Institute of Technology, Tiruchirappalli (NIT Trichy): एनआईटी त्रिची
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान त्रिची को 9वां स्थान मिला है। एनआईटी त्रिची में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे जेईई मेन, कैट, गेट और अन्य के आधार पर होता है। एनआईटी त्रिची में बीटे की कुल फीस 6.38 लाख रुपये तथा एमटेक की फीस 2.26 लाख रुपये है। कोर्स और कैटेगरी के अनुसार फीस अलग-अलग है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनआईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
2) National Institute of Technology Karnataka, Surathkal: एनआईटी सुरथकल
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सुरथकल देश के शीर्ष एनआईटी में शामिल है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में एनआईटी सुरथकल को 17वें स्थान पर रखा गया है। एनआईटी कर्नाटक जेईई मेन, गेट, कैट और अन्य सहित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से छात्रों का चयन करता है। एनआईटी सुरथकल में बीटेक की कुल ट्यूशन फीस 5 लाख रुपये और एमटेक या एमबीए की कुल ट्यून फीस 1.4 लाख रुपये से 3.21 लाख रुपये है।
3) National Institute of Technology, Rourkela: एनआईटी राउरकेला
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला को एनआईआरएफ रैंकिंग में 19वां स्थान मिला है। एनआईटी राउरकेला यूजी पाठ्यक्रम बीई/बीटेक, बीआर्क, बीएससी और पीजी पाठ्यक्रम एमई/एमटेक, एमबीए/पीजीडीएम और एग्जिक्यूटिव एमबीए/पीजीडीएम में छात्रों को प्रवेश देता है। एनआईटी राउरकेला में बीटेक की वार्षिक फीस 5 लाख रुपये से 6.5 लाख रुपये तक है, जबकि एमटेक या एमबीए कार्यक्रमों की फीस कोर्स के आधार पर 1.4 लाख रुपये से 6.25 लाख रुपये के बीच है।
4) National Institute of Technology, Warangal: एनआईटी वारंगल
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में 21वां स्थान दिया गया है। एनआईटी वारंगल में बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश जेईई मेन परीक्षा के आधार पर होता है। वहीं, संस्थान अपने विभिन्न कार्यक्रमों में उम्मीदवारों CAT, MAT, GATE, IIT JAM और NIMCET जैसी अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में प्राप्त स्कोर के आधार पर दाखिला देता है। बीटेक कार्यक्रमों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग 5 लाख रुपये है। एमटेक और एमबीए जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की फीस 1.4 लाख रुपये प्रति वर्ष है।
5) National Institute of Technology, Calicut: एनआईटी कालीकट
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कालीकट को 25वीं रैंक मिली है। एनआईटी कालीकट JEE Main, GATE और CAT स्कोर के आधार पर बीटेक, एमटेक और एमबीए कोर्स में एडमिशन देता है। बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए वार्षिक फीस लगभग 5 लाख रुपये है, जबकि एमटेक और एमबीए जैसे स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की फीस 1.4 लाख रुपये प्रति वर्ष है। बता दें कि, सभी एनआईटी संस्थानों में फीस संरचना कार्यक्रम, सीट और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार