Top IITs in India 2025: भारत के टॉप 5 आईआईटी संस्थान कौन से हैं? रैंक, फीस, एलिजिबिलिटी जानें
Abhay Pratap Singh | January 30, 2025 | 03:44 PM IST | 4 mins read
आईआईटी में बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 75% (रिजर्व कैटेगरी के लिए 65%) अंकों के साथ 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण तथा उसके पास वैलिड जेईई एडवांस स्कोर हो।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। भारत में कुल 23 आईआईटी संस्थान हैं, जिनमें कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सहित अन्य इंजीनियरिंग ब्रांच में स्नातक बीटेक कार्यक्रम में एडमिशन दिया जाता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को आईआईटी के नाम से भी जानते हैं। आईआईटी संस्थान में बीटेक कोर्स में दाखिला लेना लगभग सभी छात्रों का सपना होता है, लेकिन आईआईटी में शीर्ष छात्रों को ही एडमिशन मिलता है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
आईआईटी संस्थानों के बीटेक प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। जेईई मेन परीक्षा में शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस एग्जाम में उपस्थित होने के लिए पात्र होते हैं। जेईई एडवांस में सफल उम्मीदवारों को आईआईटी जेईई काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होता है। इसके बाद, जेईई एडवांस न्यूनतम कटऑफ हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को बीटेक कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। जेईई एडवांस का आयोजिन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।
Top 10 Engineering Colleges India: भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के अनुसार, देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 9 आईआईटी संस्थानों को स्थान दिया गया है। आईआईटी में 2024 तक स्नातक कार्यक्रमों के लिए सीटों की संख्या 17,740 थी। आईआईटी के लिए कुल ट्यूशन फीस 8 लाख से 11 लाख रुपये के बीच है। हालांकि, कोर्स और कैटेगरी के अनुसार आईआईटी बीटेक की फीस छात्रों के लिए अलग-अलग हो सकती है। आईआईटी संस्थान बीटेक के अलावा, स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्रामों में भी छात्रों को दाखिला देते हैं। इस लेख में भारत के टॉप 5 आईआईटी संस्थान, उनकी रैंक, फीस और एलिजिबिलिटी की जांच कर सकते हैं।
Eligibility Criteria For IIT Colleges: आईआईटी कॉलेजों के लिए पात्रता
भारत के आईआईटी संस्थानों में से किसी एक में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
- जेईई मेन पेपर 1 (बीई/बीटेक) में शीर्ष 250,000 में रैंक लाना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थी गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान के साथ 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा पास हो।
- कैंडिडेट को पहले किसी आईआईटी में प्रवेश नहीं मिला होना चाहिए।
- उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार परीक्षा दे सकता है।
IIT Specialization courses: आईआईटी कॉलेजों में उपलब्ध विशेषज्ञताएं
जेईई एडवांस में सफल और आईआईटी जेईई न्यूनतम कटऑफ रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार आईआईटी संस्थानों में निम्नलिखिति ब्रांच में से किसी में दाखिला ले सकते हैं:
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- सिविल इंजीनियरिंग
- कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- केमिकल साइंस इंजीनियरिंग
- स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग
- पर्यावरण इंजीनियरिंग
- बायो-इंजीनियरिंग
Top 5 IIT in India 2025: भारत के भारत के टॉप आईआईटी कॉलेज
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के अनुसार, देश के शीर्ष आईआईटी संस्थानों की जांच नीचे कर सकते हैं:
1) Indian Institute Of Technology Madras (IIT Madras): आईआईटी मद्रास
देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की श्रेणी में आईआईटी मद्रास को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में पहला स्थान मिला है। वहीं, आईआईटी मद्रास ने 2023 में भी एनआईआरएफ रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। आईआईटी मद्रास (IITM) में बीटेक कोर्स की फीस 8.58 लाख रुपये से लेकर 10.72 लाख रुपये तक है। बीटेक में प्रवेश के लिए उम्मीदवार न्यूमतम 75% अंकों के साथ 10 + 2 उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास वैध जेईई एडवांस स्कोर होना चाहिए।
2) Indian Institute Of Technology Delhi (IIT Delhi): आईआईटी दिल्ली
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में दूसरा स्थान हासिल किया है। आईआईटी दिल्ली में बीटेक की फीस 8.55 लाख रुपये से लेकर 9.02 लाख रुपये तक है। आईआईटी दिल्ली में बी.टेक कार्यक्रमों में प्रवेश वैध जेईई एडवांस्ड स्कोर के आधार पर होता है। भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ उम्मीदवार ने 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण की हो। आईआईटी दिल्ली बीटेक के अलावा, बीडेस, एमटेक, एमएससी, एमबीए और कई अन्य पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
3) Indian Institute of Technology Bombay (IIT Bombay): आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी बॉम्बे देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 की तरह एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में आईआईटी बॉम्बे को तीसरे स्थान पर रखा गया है। आईआईटी बॉम्बे में बीटेक की फीस 8,69,000 रुपये है। आईआईटी मुंबई की फीस संरचना हर कोर्स के लिए अलग-अलग है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे यूजी, पीजी और डॉक्टरेट स्तर पर करीब 338 पाठ्यक्रम प्रदान करता है। आईआईटी बॉम्बे प्लेसमेंट रिपोर्ट 2023-24 के अनुसार, औसत वेतन पैकेज 23.50 लाख रुपये प्रति वर्ष है।
4) Indian Institute of Technology Kanpur (IIT Kanpur): आईआईटी कानपुर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (IITK) को एनआईआरएफ रैंकिंग में चौथा स्थान मिला है। आईआईटीके भारत सरकार द्वारा स्थापित प्रमुख संस्थानों में से एक है। आईआईटी कानपुर ऑनलाइन, पार्ट-टाइम और फुल-टाइम मोड में 400 से अधिक कोर्स उपलब्ध कराता है। आईआईटी कानपुर की फीस 41,450 रुपये से लेकर 12.25 लाख रुपये तक है। हर साल आईआईटी कानपुर का कटऑफ प्रत्येक प्रोग्राम और प्रत्येक कैटेगरी के लिए अलग-अलग होता है। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
5) Indian Institute of Technology Kharagpur(IIT KGP): आईआईटी खड़कपुर
एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में आईआईटी खड़गपुर को 5वां स्थान मिला है। वहीं, एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में आईआईटी खड़गपुर छठे स्थान पर था। आईआईटी खड़गपुर अपने पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड/ गेट/ जेएएम स्कोर स्वीकार करता है। बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश कई राउंड में जोसा काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है। आईआईटी खड़गपुर की फीस 45,850 रुपये से लेकर 14.56 लाख रुपये तक है। बता दें कि, आईआईटी में फीस उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विशेषज्ञता पर निर्भर करती है।
अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी राउरकेला के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, कटऑफ रैंक, औसत पैकेज
एनआईटी राउरकेला देश के टॉप एनआईटी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। एनआईटी राउरकेला में एडमिशन के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Santosh Kumar | 4 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी