बिहार में ईद और रामनवमी पर शिक्षकों को नहीं मिलेगी छुट्टी: राज्य शिक्षा विभाग; फेक वायरल पोस्ट का किया खंडन
Abhay Pratap Singh | April 9, 2024 | 06:18 PM IST | 2 mins read
माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि ईद और रामनवमी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नई दिल्ली: बिहार शिक्षा विभाग ने बताया कि ईद और रामनवमी के पर्व पर राज्य में स्कूल शिक्षकों को छूट्टियां नहीं दी जाएगी। बिहार सरकार ने ‘ईद और रामनवमी’ के दिन स्कूलों में शिक्षकों की छूट्टी से संबंध में वायरल फेक पोस्ट का खंडन करते हुए यह बयान जारी किया है।
बिहार एजुकेशन विभाग द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि, “सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग से संबंधित एक प्रेस नोट वायरल किया गया है। जिसमें 10, 11 अप्रैल (ईद) और 17 अप्रैल (रामनवमी) के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। ”
विभाग द्वारा जारी सूचना में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने आगे कहा कि, “ईद और रामनवमी के अवसर पर अवकाश से संबंधित उक्त वायरल प्रेस नोट शिक्षा विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। यह प्रेस नोट पूर्णतः भ्रामक और भर्जी है।”
Also read BPSSC SI PET 2024: बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी
बिहार में ईद और रामनवमी पर अवकाश के संबंध में वायरल फेक पोस्ट में बताया गया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ईद-उल-फितर के लिए 10 और 11 अप्रैल व राम नवमी के अवसर पर 17 अप्रैल को छुट्टियों का आदेश दिया है। हालाँकि, बाद में राज्य शिक्षा विभाग ने इस पोस्ट का खंडन करते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा शिक्षकों के लिए आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम बिहार राज्य में सरकार के 78 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। बता दें कि बोर्ड ने नवंबर 2023 में स्पष्ट किया था कि छुट्टियों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
बिहार शिक्षा विभाग ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के चलते ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। इससे पहले स्कूलों की समय सारणी को लेकर भी एक फेक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालाँकि, बाद में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इसे भी फर्जी बताया था।
अगली खबर
]CGBSE Class 10th, 12th Results 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं एग्जाम रिजल्ट 10 मई तक जारी करेगा
छत्तीसगढ़ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है। 15 अप्रैल 2024 तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच