Symbiosis SET Result 2025: सिम्बायोसिस एसईटी रिजल्ट set-test.org पर आज होगा जारी; आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 22, 2025 | 11:53 AM IST | 1 min read
सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सेट आईडी और पासवर्ड दर्ज जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट (SET) 2025 के नतीजे आज यानी 22 मई को ऑफिशियल वेबसाइट set-test.org पर जारी किए जाएंगे। एसईटी टेस्ट 1 और टेस्ट 2 में उपस्थित हुए उम्मीदवार लॉगिन विवरण की सहायता से एसईटी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सेट आईडी और पासवर्ड दर्ज जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसईटी 2025 स्कोरकार्ड में आवेदक का नाम, SET पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, सेक्शन-वाइज प्राप्त अंक और कुल प्राप्त अंक जैसे विवरणों की जांच कर सकते हैं। एसईटी टेस्ट-1 5 मई को तथा एसईटी टेस्ट-2 11 मई को आयोजित किया गया था।
Symbiosis SET 2025 scorecard: कैसे डाउनलोड करें?
एसईटी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.set-test.org पर जाएं।
- "डाउनलोड SET स्कोरकार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना SET आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अपना SET 2025 परिणाम देखें और सत्यापित करें।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, 11 मई, 2025 के लिए निर्धारित जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा स्थगित हो गई थी, उनके लिए जल्द ही नई परीक्षा तिथि जारी की जाएगी। टेस्ट 1 और टेस्ट 2 के लिए एसईटी 2025 परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा।” अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
एसईटी स्कोरकार्ड में सिम्बायोसिस स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक अनुभागीय और समग्र अंक शामिल हैं। SET 2025 परिणाम के संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार आधिकारिक हेल्पलाइन या ईमेल सहायता के माध्यम से सिम्बायोसिस टेस्ट सचिवालय से संपर्क कर सकते हैं।
SET Exam Result 2025: एसईटी परिणाम 2025 के बाद आगे क्या होगा?
योग्य उम्मीदवार प्रवेश लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंंगे। अगले राउंड में निम्नलिखित चरणों को शामिल किया गया है:
- पर्सनल इंटरैक्शन (PI)।
- रिटेन एबिलिटी टेस्ट (WAT)।
- काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट।
विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा