SWAYAM January 2024 Exam Guidelines: स्वयं जनवरी सत्र की परीक्षा कल से शुरू, जानें एग्जाम से जुड़े दिशानिर्देश
Santosh Kumar | May 17, 2024 | 02:53 PM IST | 2 mins read
स्वयं जनवरी 2024 सत्र परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट swayam12.ntaonline.in पर जारी किया गया है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (स्वयं) जनवरी 2024 सत्र की परीक्षा कल यानी 18 मई से शुरू होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 मई को जारी कर दिया गया है। पंजीकृत उम्मीदवारों को परीक्षा में एनटीए द्वारा बनाए गए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। अभ्यर्थी इस लेख में परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस देख सकते हैं।
स्वयं जनवरी 2024 सत्र परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट swayam12.ntaonline.in पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षाएं 18, 19, 26, 27 मई को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। परीक्षा एनटीए द्वारा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) और हाइब्रिड मोड दोनों 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट-I (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) जबकि शिफ्ट- II (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक) चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
बता दें कि एनटीए ने 456 के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (जनवरी 2024 सेमेस्टर) परीक्षा के लिए 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी किए थे। जो उम्मीदवारों के लिए 28 अप्रैल तक भरने के लिए उपलब्ध थे।
SWAYAM UG 2024 Exam Guidelines: स्वयं 2024 परीक्षा दिशानिर्देश
उम्मीदवार स्वयं जनवरी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश नीचे देख सकते हैं-
- परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना होगा।
- एडमिट कार्ड और एक फोटो के अलावा कुछ भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले, उम्मीदवारों को विवरण भरने के लिए पुस्तिका प्रदान की जाएगी।
- उम्मीदवारों को बुकलेट की सील खोलने, पृष्ठों की संख्या जांचने के लिए लगभग 5 मिनट का समय दिया जाएगा।
- सुनिश्चित करें कि परीक्षण पुस्तिका में वही कोड अंकित है जो परीक्षण पुस्तिका में संलग्न उत्तर पुस्तिका में दिया गया है।
- परीक्षा हॉल छोड़ने से पहले, ओएमआर शीट पर्यवेक्षक को जमा करें।
- स्टेशनरी आइटम जैसे पेंसिल/पेन, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, इरेज़र, शार्पनर, पाउच, कैलकुलेटर आदि की अनुमति नहीं है।
- चश्मा, हैंडबैग, बटुआ, बेल्ट, टोपी, घड़ी/कलाई घड़ी, कैमरा, ब्रेसलेट आदि की अनुमति नहीं है।
- खाने-पीने की चीजें - खुली या पैक की हुई, पानी की बोतलें आदि की अनुमति नहीं है।
- कृपया ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र आपके किसी भी सामान की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
SWAYAM January 2024 Things to carry: जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले जाने होंगे। इसकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं-
- स्वयं जनवरी 2024 का एडमिट कार्ड
- एक पोस्टकार्ड आकार की फोटो
- वैध आईडी प्रमाण जैसे आधार, पैन या पासपोर्ट
- फोटो जो आवेदन पत्र पर लगे फोटो से मेल खाता हो
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा