शिक्षा का अधिकार कानून लागू करने को दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों से जवाब मांगा
Press Trust of India | April 13, 2026 | 02:40 PM IST | 1 min read
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता हरिप्रिया पटेल की ओर से पेश वकील की दलीलों पर गौर किया, जिन्होंने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एनईपी लागू करने का भी अनुरोध किया।
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने उस जनहित याचिका पर केंद्र, राज्यों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों से जवाब मांगा जिसमें आरटीई (शिक्षा का अधिकार) कानून को लागू करने का अनुरोध किया गया है। यह कानून छह से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अनिवार्य करता है।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और जॉयमाल्या बागची की पीठ ने याचिकाकर्ता हरिप्रिया पटेल की ओर से पेश वकील की दलीलों पर गौर किया, जिन्होंने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एनईपी लागू करने का भी अनुरोध किया था।
प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ''हम नोटिस जारी कर रहे हैं। हम इस मुद्दे पर गौर करना चाहेंगे।'' शुरुआत में, वकील ने कहा कि प्रमुख मुद्दों में से एक देश भर में बच्चों के लिए पूर्व-प्राथमिक शिक्षा को लागू किया जाना है।
उन्होंने एनईपी 2020 के क्रियान्वयन का मुद्दा भी उठाया, जिसे समय-समय पर अद्यतन किया गया है। एनईपी व्यापक ढांचा है जो शिक्षा प्रणाली को लचीलेपन, कौशल विकास और समग्र शिक्षा पर केंद्रित करते हुए रूपांतरित करता है।
याचिका में निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम, 2009 के क्रियान्वयन का अनुरोध किया गया। यह कानून 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अनिवार्य करता है और पड़ोस के स्कूल में मूलभूत शिक्षा सुनिश्चित करता है।
साथ ही यह भी अनिवार्य करता है कि निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 25 प्रतिशत सीट आरक्षित हों। केंद्र के अलावा, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जनहित याचिका में पक्षकार बनाया गया है।
अगली खबर
]दिल्ली के सरकारी स्कूलों को 20 अप्रैल तक मिलेंगी पाठ्यपुस्तकें, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने दी जानकारी
उन्होंने कहा कि पाठ्यपुस्तकों की छपाई बेहतर गुणवत्ता में की जा रही है और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं के लिए वितरण पहले ही शुरू हो चुका है जबकि अन्य संस्थानों को 20 अप्रैल तक ये पाठ्यपुस्तकें प्राप्त होने की उम्मीद है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल