SSC Stenographer Skill Test 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट शेड्यूल ssc.gov.in पर जारी, पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | December 30, 2025 | 10:32 AM IST | 1 min read
एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 स्किल टेस्ट के लिए कुल 31,080 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा 2025 के लिए स्किल टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, योग्य उम्मीदवारों के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट 2025 का आयोजन 28 और 29 जनवरी, 2026 को किया जाएगा।
New: SSC Stenographer Application Form 2024 Released
Don't Miss: Month-wise current affairs
Suggested: Upcoming government exams
एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 स्किल टेस्ट के लिए कुल 31,080 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 8,624 उम्मीदवार ग्रेड सी और 22,456 उम्मीदवार ग्रेड डी के लिए कौशल परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर 2025 लिखित परीक्षा का परिणाम 28 नवंबर को घोषित किया गया था।
SSC Steno 2025 Skill Test Date: एसएससी स्टेनो स्किल टेस्ट डेट
आयोग ने उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी है। एसएससी स्टेनो स्किल टेस्ट शेड्यूल की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा कार्यक्रम |
|---|---|---|
| 1 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2025 (स्किल टेस्ट) |
28 और 29 जनवरी, 2026 |
Also read SSC Constable GD Recruitment 2025: एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती आवेदन की लास्ट डेट 31 दिसंबर
टेस्ट के दौरान उम्मीदवारों को इंग्लिश या हिंदी में 10 मिनट का डिक्टेशन देना होगा, जिसमें ग्रेड C पोस्ट के लिए 100 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड D पोस्ट के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होगी। एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के माध्यम से आयोग कुल 1,590 पदों को भरेगा, जिसमें 1,360 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' के लिए और 230 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' के लिए आरक्षित हैं।
Stenographer Grade C and D Exam 2025: स्किल टेस्ट पैटर्न
नीचे सारणी में कैंडिडेट एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट पैटर्न 2025 की जांच कर सकते हैं:
| पोस्ट का नाम | स्किल टेस्ट की भाषा | समय अवधि |
समय अवधि (लेखक का चयन करने वाले उम्मीदवारों के लिए)
|
|---|---|---|---|
| स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' | अंग्रेजी | 50 मिनट | 70 मिनट |
| अंग्रेजी | 65 मिनट | 90 मिनट | |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' | अंग्रेजी | 40 मिनट | 55 मिनट |
| हिंदी | 55 मिनट | 75 मिनट |
अगली खबर
]UGC NET December 2025: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2 जनवरी के लिए जारी, एग्जाम कल से शुरू, जानें गाइडलाइन, दस्तावेज
एनटीए ने यूजीसी नेट 2025 एडमिट कार्ड 31 दिसंबर की परीक्षा के लिए पहले ही जारी कर दिया है। यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र