SSC Result 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी - डी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ssc.nic.in पर करें चेक
Saurabh Pandey | February 9, 2024 | 10:04 AM IST | 1 min read
एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एसएससी की इस परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (SSC Stenographer Result 2023) पद के लिए स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 3596 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया था, जबकि 18299 उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफर ग्रेड डी पद के लिए स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा में शामिल होने के क्वालीफाई किया था।
परीक्षा में स्टेनोग्राफर ग्रेड सी पद के लिए सिर्फ 1901 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड डी पद के लिए सिर्फ 9947 उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा दी। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी पदों के लिए कुल 78 उम्मीदवारों ने परीक्षा क्वालीफाई की है, जबकि स्टेनोग्राफर ग्रेड डी पदों के लिए 1145 उम्मीदवारों परीक्षा क्वालीफाई की है। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा 2023 24 नवंबर 2023 को आयोजित की गई थी।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रिजल्ट टैब पर जाएं।
- अब स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी परीक्षा 2023 रिजल्ट जारी लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर होगी।
- इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट लेकर रखें।
एसएससी की तरफ से क्वालीफाइड और नॉन क्वालीफाइड उम्मीदवारों के डिटेल्ड मार्क्स जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर आयोग की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सफलतापूर्क संपन्न होने के बाद ही फाइनल माना जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें