SSC CPO Final Answer key 2025: दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की ssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | April 21, 2026 | 10:40 PM IST | 2 mins read
आयोग ने सीपीओ टियर 1 परिणाम 30 मार्च, 2026 को पीडीएफ प्रारूप में घोषित किया था, जिसमें कुल 48,615 उम्मीदवारों ने अगले चरण, पीईटी और पीएसटी के लिए अर्हता प्राप्त की है।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए एसएससी सीपीओ फाइनल आंसर की 2026 जारी कर दी है। एसएससी ने फाइनल उत्तर कुंजी के साथ-साथ प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका भी जारी कर दी है।
आयोग ने इस भर्ती परीक्षा के पेपर-I का परिणाम 30 मार्च 2026 को घोषित किया था। पारदर्शी चयन प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए, अब फाइनल आंसर-की के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। इससे अभ्यर्थी अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का मिलान आयोग के अंतिम उत्तरों से कर सकेंगे।
एसएससी सीपीओ टियर 1 परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार (चाहे वे सफल हुए हों या नहीं) अपने व्यक्तिगत अंकों को चेक कर सकते हैं। मार्क्स और आंसर-की देखने की सुविधा 21 अप्रैल 2026 (शाम 6 बजे) से शुरू होकर 6 मई 2026 (शाम 6 बजे) तक उपलब्ध रहेगी।
SSC CPO Final Answer Key: स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट लेना अनिवार्य
एसएससी ने उम्मीदवारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि वे अपनी फाइनल आंसर-की, प्रश्न पत्र और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट समय रहते निकाल लें। आयोग के अनुसार, 6 मई 2026 की समय सीमा समाप्त होने के बाद यह डेटा वेबसाइट से हटा लिया जाएगा और भविष्य में किसी भी परिस्थिति में व्यक्तिगत अनुरोध पर इसे दोबारा उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि डाउनलोड किया गया प्रश्न पत्र केवल उम्मीदवार के व्यक्तिगत उपयोग और स्व-विश्लेषण (Self-analysis) के लिए है। इसके लिए उम्मीदवारों को चैलेंज मैनेजमेंट पोर्टल पर लॉगिन करते समय एक अंडरटेकिंग भी दिखाई देगा, जिसे स्वीकार करना अनिवार्य है।
SSC CPO Final Answer key 2025: चयन प्रक्रिया
एसएससी दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी जारी होने और परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को अब अपना ध्यान शारीरिक मानकों पर केंद्रित करना होगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं-
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) - ऊंची कूद, लंबी कूद और दौड़ (क्वालिफाइंग प्रकृति की)।
- शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) - ऊंचाई और छाती का माप।
- पेपर 2 (अंग्रेजी समझ)
- चिकित्सा परीक्षा (डीएमई)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल