SSC Recruitment 2025: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 13 भर्ती पंजीकरण ssc.gov.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | June 3, 2025 | 10:45 AM IST | 2 mins read
आयोग ने वर्तमान परीक्षा में आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण लागू किया है। इसके अनुसार, सभी उम्मीदवारों के पास परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय वन टाइम रजिस्ट्रेशन के समय आधार का उपयोग करके खुद को प्रमाणित करने का विकल्प होगा।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 13 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2025 है।
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 13 भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 28 से 30 जून तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों में बदलाव कर सकते हैं। आयोग पहली बार आवेदन में सुधार करने और उसे पुनः जमा करने के लिए 200 सौ रुपये का शुल्क जमा करना होगा और उसके बाद दूसरी बार संशोधित आवेदन में सुधार करने और उसे पुनः जमा करने के लिए 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। निर्धारित सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा, चाहे उनका लिंग/श्रेणी कुछ भी हो।
आयोग ने वर्तमान परीक्षा में आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण लागू किया है। इसके अनुसार, सभी उम्मीदवारों के पास परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय वन टाइम रजिस्ट्रेशन के समय आधार का उपयोग करके खुद को प्रमाणित करने का विकल्प होगा।
SSC Selection Pots 13 Recruitment 2025: आयुसीमा
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 13 भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
SSC Selection Pots 13 Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 13 भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। शुल्क का भुगतान केवल BHIM UPI, नेट बैंकिंग या वीजा, मास्टर, मेस्ट्रो कार्ड या RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC Selection Pots 13 Recruitment 2025: एडमिट कार्ड डेट
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 13 भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा आयोग की वेबसाइट पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के आयोजन से लगभग 2 - 3 दिन पहले उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी को प्रवेश प्रमाण पत्र का प्रिंटआउट परीक्षा हॉल में लाना होगा। इससे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा की जानकारी, जिसमें परीक्षा का टाइम टेबल और शहर/केंद्र दर्शाया जाएगा, परीक्षा की तिथि से लगभग 10 दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
SSC Selection Pots 13 Recruitment 2025: परीक्षा तिथि
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 13 भर्ती 2025 परीक्षा 24 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में केवल हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होगी।
SSC Selection Pots 13 Recruitment 2025: कट-ऑफ
अनारक्षित (यूआर): 30%
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 25%
अन्य श्रेणियां: 20%
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम