SSC Selection Post 12 Result 2024: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 12 रिजल्ट जारी, ssc.gov.in पर करें चेक
Santosh Kumar | August 31, 2024 | 03:29 PM IST | 1 min read
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 12 पोस्ट परीक्षा 20, 21, 24, 25 और 26 जून को ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आज यानी 31 अगस्त को एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 12 रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एसएससी ने परिणाम के साथ ही कटऑफ सूची भी जारी की है।
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 12 का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट में कुल 61,618 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है। 10वीं लेवल की परीक्षा में 15,895, 12वीं लेवल में 16,162 और ग्रेजुएट और हायर लेवल में 29,561 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
SSC Selection Post 12 Result: आगे की प्रक्रिया
इसके अलावा आयोग ने विभिन्न कारणों से कुछ उम्मीदवारों के रिजल्ट पर भी रोक लगा दी है। एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 12 पोस्ट परीक्षा 20, 21, 24, 25 और 26 जून को ऑनलाइन सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों के लिए अगला चरण स्किल टेस्ट होगा।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 2 से 24 सितंबर, 2024 तक अपने शैक्षिक योग्यता, अनुभव, श्रेणी, और आयु से जुड़े दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां अपलोड करनी होंगी। इस साल की कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 60 अंक (30%), ओबीसी के लिए 50 अंक (25%), और आरक्षित श्रेणियों के लिए 40 अंक (20%) है।
Also read SSC GD Constable 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 की अधिसूचना अब 5 सितंबर को होगी जारी
SSC Selection Post Phase Result: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी चयन पोस्ट चरण 12 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 12' लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अभ्यर्थी इसमें अपना नाम और रोल नंबर की जांच करें।
- आगे की प्रक्रिया के लिए परिणाम को डाउनलोड करें।
अगली खबर
]NEET PG 2024 Cut-Off: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द; जानें टॉप मेडिकल कॉलेजों में पेडियाट्रिक्स के लिए कटऑफ
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) जल्द ही नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल जारी करेगी। संभावना है कि एमसीसी सितंबर के दूसरे हफ्ते तक काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर सकती है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध